Seoul Halloween Stampede: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को भीषण सियोल हैलोवीन भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि भारत इस कठिन समय के दौरान दक्षिण कोरिया के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है।
दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि शनिवार को सियोल के इटावन जिले में हैलोवीन समारोह के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 151 लोगों की मौत हो गई और 76 अन्य घायल हो गए।
जयशंकर ने ट्विटर पर कहा, “सियोल में भगदड़ के कारण इतने युवाओं की जान जाने से गहरा सदमा लगा। उन लोगों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। हम इस मुश्किल समय के दौरान कोरिया के साथ एकजुटता से खड़े हैं।”
एजेंसी ने यह भी बताया कि सियोल हैलोवीन भगदड़ से सबसे ज्यादा युवाओं की मौत हुई है। ये भी जानकारी दी गई है कि इटावन जिले में हैलोवीन पार्टियों के दौरान भगदड़ के बाद लोगों के लापता होने की लगभग 270 रिपोर्ट मिली है।
बता दें कि किसी सेलिब्रेटी के पहुंचने के बाद लोगों का एक बड़ा समूह इटावन बार के बाहर पहुंचा। सोशल मीडिया फ़ुटेज में दिखाया गया है कि भीड़ की जल्दीबाजी और धक्का-मुक्की की वजह से भगदड़ मच गई। कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत की समस्या आई जिसके बाद घटनास्थल पर बचाव अधिकारियों और निजी नागरिकों ने कई लोगों की सहायता की और कई बचाव अधिकारी सड़कों पर खराब स्थिति में पड़े लोगों पर सीपीआर किया।
राष्ट्रपति ने कहा- जांच जारी है
दक्षिण कोरिया की योनहाप न्यूज एजेंसी ने बताया कि आपातकालीन अधिकारियों को सांस लेने में कठिनाई वाले लोगों के कम से कम 81 कॉल आए। अधिकारियों के अनुसार, भगदड़ को लेकर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक-येओल ने रविवार को एक आपातकालीन प्रतिक्रिया बैठक की अध्यक्षता की।
अभी पढ़ें – ‘BJP चाहेगी तो हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनाव लडूंगी’, कंगना रनौत का बड़ा बयान
स्थानीय मीडिया ने यूं के हवाले से बताया, “सर्वोच्च प्राथमिकता मरीजों को ले जाना और उन्हें बचाना और प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा उपचार मुहैया कराना है।” अधिकारी अभी भी दुर्घटना के सही कारणों की जांच कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
1 min agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
4 mins agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 hr ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
1 hr agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
3 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
4 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
4 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
5 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines