Jaish-e-Mohammed Terrorist Arrested (आसिफ सुहाफ, जम्मू-कश्मीर): जम्मू-कश्मीर पुलिस को एक के बाद एक बड़ी सफलता हाथ लग रही है। शनिवार को पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। इसके साथ ही चार आतंकियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिनसे भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।
शीर्ष पुलिस अधिकारियों के अनुसार, “पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर श्रीनगर में चार आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जेईएम से जुड़े एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया।”
विशेष सूचना पर की गई कार्रवाई
अधिकारियों ने कहा कि विशेष सूचना पर ये कार्रवाई की गई। आज शाम श्रीनगर के नौगाम के केनिहामा इलाके में श्रीनगर पुलिस, 50 आरआर, वैली क्यूआरटी और 29बीएन सीआरपीएफ का एक संयुक्त मोबाइल वाहन चेक पोस्ट (एमवीसीपी) स्थापित किया गया था।
इस दौरान एक मारुति ऑल्टो कार को रोका गया। जिसमें चार आतंकी सवार थे। इन चार आतंकी सहयोगियों की पहचान यासीन भट, इम्तियाज अहमद भट, शेराज अहमद राथर और गुलाम हसन खांडेय के रूप में की गई है। इम्तियाज को फ्रेस्टाबल पंपोर का निवासी बताया जा रहा है। बाकी आतंकियों को लच्छनम्बल जाफरान कॉलोनी पंथाचौक का रहने वाला बताया जा रहा है।
भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
इन आतंकियों के कब्जे से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया है। जिसमें 3 मैगजीन के साथ एक एके-56 राइफल, 2 मैगजीन के साथ 1 ग्लॉक पिस्तौल, 7.62 x 39 मिमी के 75 राउंड, 6 चीनी ग्रेनेड और 9 मिमी के 26 राउंड सहित आपत्तिजनक सामग्री शामिल है। प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि ये आतंकी प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे।
चुनाव से पहले बड़ी कामयाबी
कश्मीर घाटी में लोकसभा चुनाव से पहले इन आतंकियों का गिरफ्तार होना बड़ी कामयाबी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आतंकवादियों ने चुनाव के दौरान हिंसा फैलाने की प्लानिंग की थी। पुलिस ने अब इस मामले में गहन जांच शुरू कर दी है। कुछ और दिन में गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं तिरंगे की पगड़ी पहने अशरफ आजाद? PM मोदी के साथ जिनकी फोटो हो रही वायरल
संबंधित खबरें
Explainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
2 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
4 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिरुपति में फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 2 की मौत, 4 कर्मचारी गंभीर घायल
8 hrs agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
9 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
19 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
22 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
22 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines