Congress Claims BJP Workers Attacked Jairam Ramesh’s Car : कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को दावा किया कि असम के सोनितपुर के जुमगुरीहाट में भाजपा समर्थकों की भीड़ ने उनकी कार समेत पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला किया। आरोप है कि इस दौरान जयराम रमेश की कार पर लगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्टिकर भी फाड़ दिए गए।
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने एक ट्वीट में कहा कि जब हमारा काफिरा असम में रैली स्थल की ओर जा रहा था तब जुमगुरीहाट में हिमंता बिस्वा सरमा के गुंडों ने कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के कैमरामैन और दो महिलाओं समेत बाकी सदस्यों पर हमला कर दिया। इन्होंने महासचिव जयराम रमेश की गाड़ी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्टीकर फाड़ दिया और पानी फेंका।
सुप्रिया श्रीनेत ने असम के मुख्यमंत्री सरमा को चेतावनी देते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को तुम और तुम्हारे गुंडे नहीं रोक सकते। उन्होंने सरमा को कायर करार देते हुए कहा कि हम न्याय के योद्धा हैं और ऐसी हरकतें हमारे हौसले और बुलंद करती हैं। न्याय के लिए यह महासंग्राम थमेगा नहीं, हम रुकेंगे नहीं। हम ऐसी हरकतों से डर जाने वाले नहीं हैं।
सरमा को यात्रा का स्वागत करना चाहिए
कांग्रेस ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी एक मकसद के साथ आगे बढ़ रहे हैं लेकिन असम के लखीमपुर में जिस तरह यात्रा को पोस्टर-बैनर फाड़े गए और गाड़ियों पर हमला हुआ, उससे हमारे कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। हिमंत बिस्वा सरमा की ओर से गिरफ्तारी की बत करें तो लोकतंत्र में ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्हें यात्रा का स्वागत करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: अंतरिक्ष से कैसा नजर आता है अयोध्या का राम मंदिर
ये भी पढ़ें: जहां से शुरू हुआ था रामसेतु, वहां पहुंचे पीएम मोदी
ये भी पढ़ें: बजट से पहले क्यों बंटता है हलवा? वजह और महत्व
संबंधित खबरें
टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं... CEC ज्ञानेश कुमार पर राहुल का निशाना
1 hr agoहाथों में गल्व्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
1 hr agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 hrs ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
3 hrs ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
5 hrs agoLIVE: 'जब तक CEC इस्तीफा नहीं देगा, आंदोलन जारी रहेंगे', बोले राहुल गांधी
5 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
6 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
14 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines