Jaipur Mumbai central superfast express murder case: जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस में मर्डर करने का आरोपी मेंटली सही है। उसे कोई मानसिक दिक्कत नहीं है। मामले की जांच कर रही रेलवे पुलिस की ओर से खुलासा किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में चार्जशीट दायर कर दी है। आरोपी जवान चेतन सिंह है। जिसने 31 जुलाई को चलती ट्रेन में साथी समेत 4 लोगों का मर्डर कर दिया था। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल की गई राइफल को भी रिकवर कर लिया गया था। कांस्टेबल ने सर्विस रिवॉल्वर से हत्याकांड को अंजाम दिया था।
1000 पन्नों का आरोप पत्र, 150 गवाहों के बयान
उस वक्त कयास लगे थे कि शायद उसकी मानसिक हालत सही नहीं थी। लेकिन अब पुलिस ने पूरी बात क्लीयर कर दी है। जीआरपी की ओर से आरोप पत्र दायर किया गया है। बताया गया है कि वारदात के समय आरोपी मानसिक तौर पर पूरी तरह स्वस्थ था। उसे पता था कि क्या कर रहा है। जीआरपी की ओर से 1000 पन्नों का आरोप पत्र मुंबई कोर्ट में दायर किया गया है।
यह भी पढ़ें-Watch Video: थोड़ी दूर थी मौत…ऐन मौके पर फरिश्ता बनकर आया कांस्टेबल, बचाई बच्चे और मां की जान
मामले में 150 से अधिक गवाहों के बयान रिकॉर्ड किए गए हैं। वहीं, जज के सामने 3 लोगों के बयान लिए गए हैं। जांचकर्ताओं ने सीसीटीवी फुटेज पर भी भरोसा किया है। जिसमें आरोपी डिब्बों के बीच घूमते दिख रहा है। वारदात के बाद कहा जा रहा था कि आरोपी गुस्सैल और मानसिक अस्थिर हो सकता है। कांस्टेबल ने मुस्लिम को लेकर कमेंट किया था। जिसका एएसआई ने विरोध किया था।
चारों लोगों के अलग-अलग मिले थे शव
आरोपी ने उसे गोली मार दी थी। इसके बाद 3 और लोगों को शूट किया था। एक वीडियो में वह किसी धर्म और पाकिस्तान को लेकर गलत शब्द बोलते दिख रहा था। जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस (12956) में ऑटोमैटिक राइफल से वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके बाद दूसरे डिब्बे में जाकर आरोपी ने 3 और लोगों को शूट किया था। ट्रेन गुजरात से महाराष्ट्र जा रही थी कि पालघर रेलवे स्टेशन के पास वारदात हुई थी।
ट्रेन के कोच बी-5 में हत्याकांड हुआ। चारों लोगों के शव अलग-अलग मिले थे। मृतक एएसआई टीका राम था। सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर फायरिंग के बाद आरोपी दहिसर स्टेशन के पास से फरार हुआ था। चेतन और टीका राम एस्कॉर्ट ड्यूटी पर थे, जब विवाद हो गया था।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
36 mins agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
1 hr agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
2 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
2 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
3 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
4 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
4 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
5 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
6 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines