Jagdeep Dhankhar Salary: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का बीती रात से ही चर्चा में हैं। उन्होंने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। हालांकि, इस्तीफे के बाद से कई अटकलें भी लगाई जा रही हैं। लोग उपराष्ट्रपति के पद के बारे में जानना चाहते हैं। उनको कितनी सैलरी मिलती है? अब धनखड़ को कितनी पेंशन मिलेगी? या फिर एक उपराष्ट्रपति को सरकार की तरफ से कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं? लोगों के मन में इस तरह के सवाल होते हैं। इन सारे सवालों के जवाब यहां पढ़िए।
उपराष्ट्रपति को कितनी मिलती है सैलरी?
लाखों की सैलरी पाने वाले जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दे दिया है। एक उपराष्ट्रपति को अच्छी सैलरी के साथ सरकार की तरफ से कई सुविधाएं मिलती हैं। सैलरी की बात की जाए तो उपराष्ट्रपति को हर महीने लगभग 4 लाख रुपये तक सैलरी मिलती है। दरअसल, उपराष्ट्रपति राज्यसभा के अध्यक्ष भी होते हैं, जिनको ‘संसद अधिकारी के सैलरी और भत्ते अधिनियम, 1953’ के अनुसार सैलरी दी जाती है। बता दें कि 2018 से पहले तक राष्ट्रपति को केवल 1.25 लाख रुपये मिलते थे, जिसे बाद में बढ़ा दिया गया।
ये भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति के इस्तीफे से विपक्ष हैरान, कांग्रेस बोली- ‘फैसले पर पुनर्विचार करें धनखड़ साहब’
क्या-क्या दी जाती हैं सुविधाएं?
उपराष्ट्रपति के पद के लिए लाखों की सैलरी के अलावा कई सुविधाएं भी दी जाती हैं। इसमें फ्री इलाज दिया जाता है। इसके अलावा ट्रेन और हवाई सफर पूरी तरह से फ्री रहता है। रहने के लिए बंगला, लैंडलाइन कनेक्शन, डेली अलाउंस, मोबाइल फोन की सुविधा और पूरी सिक्योरिटी दी जाती है। उपराष्ट्रपति को सहायक और ड्राइवर भी मिलता है।
पेंशन के साथ कौन सी सुविधाएं मिलेंगी?
अगर कोई उपराष्ट्रपति अपने पद से इस्तीफा दे देता है तो उसके बाद सैलरी का 50 फीसदी उनको पेंशन के तौर पर दिया जाता है। इसके अलावा सुरक्षा, स्टाफ, यात्रा और फ्री इलाज जैसी सुविधाएं उनको मिलती रहती हैं। उपराष्ट्रपति को पद छोड़ने के साथ ही अपना आवास छोड़ना होता है। इसके लिए उनको कुछ दिनों का समय दिया जाता है।
ये भी पढ़ें: जगदीप धनखड़ दिल की बीमारी से पीड़ित, जानिए हार्ट डिजीज के कारण और बचाव के तरीके
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
2 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
3 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
4 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
4 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
5 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
5 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
6 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
6 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
6 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines