Jagdeep Dhankhar On No-Confidence Motion : देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। उन्होंने कहा कि सब्जी काटने वाले चाकू का प्रयोग कभी भी बाईपास सर्जरी के लिए न करें। वह नोटिस सब्जी काटने वाला चाकू भी नहीं था, बल्कि जंग लगा हुआ था।
जगदीप धनखड़ ने कहा कि उपराष्ट्रपति के खिलाफ नोटिस को देखिए… आप चौंक जाएंगे। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने एक बार कहा था कि बाईपास सर्जरी के लिए कभी भी सब्जी काटने वाले चाकू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ये चाकू जंग लगा था और जल्दबाजी थी। जब मैंने उसे पढ़े तो हैरान रह गया, लेकिन मुझे इससे भी ज्यादा आश्चर्य इस बात पर हुआ कि आपमें से किसी ने भी उसे नहीं पढ़ा। अगर आपने पढ़ा होता तो आप कई दिनों तक सो नहीं पाते।
यह भी पढ़ें : ‘विनाशकारी व्यवधान की बजाए सांसद करें सार्थक बहस, राज्यसभा में बोले जगदीप धनखड़
अभिव्यक्ति के अधिकार की आवश्यकता पर जोर
उन्होंने अभिव्यक्ति के अधिकार की आवश्यकता पर भी जोर दिया और इसे ‘लोकतंत्र की परिभाषा’ बताया। उपराष्ट्रपति ने इस विषय पर बोलते हुए कहा कि अगर अभिव्यक्ति को परिभाषित किया जाता है, समझौता किया जाता है या जबरदस्ती के अधीन किया जाता है तो लोकतांत्रिक मूल्य त्रुटिपूर्ण हैं। यह लोकतांत्रिक विकास के खिलाफ है।
यह भी पढ़ें : Jagdeep Dhankhar: इतना आसान नहीं होगा राज्यसभा सभापति को उनके पद से हटाना! ये हैं नियम
उपसभापति ने खारिज किया था नोटिस
आपको बता दें कि उपसभापति हरिवंश ने विपक्ष द्वारा जगदीप धनखड़ के खिलाफ दिए गए अविश्वास प्रस्वताव नोटिस को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि धनखड़ के खिलाफ ‘कथा’ रचने के लिए यह प्रस्ताव पेश किया गया था। उन्होंने कहा कि सही बात केवल यही है कि इस पर 60 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं।
संबंधित खबरें
ECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
2 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
3 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
4 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
5 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
5 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
5 hrs agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
5 hrs agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
6 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines