Jagdeep Dhankhar Mimicry Row : तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद कल्याण बनर्जी ने मंगलवार को संसद के बाहर राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की थी। इसे लेकर वकील और सोशल एक्टिविस्ट विनीत जिंदल ने लोकसभा और राज्यसभा की एथिक्स कमेटी के पास एक शिकायत दाखिल की है।
इस शिकायत में कल्याण बनर्जी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मामले में शामिल अन्य सांसदों को निष्कासित करने की मांग की गई है। जिंदल ने शिकायत में दावा किया है कि यह मामला सदन के सदस्य की ओर से गंभीर गलत आचरण के तहत आता है और एथिक्स कमेटी को उनके व्यवहार को देखते हुए कार्रवाई करनी चाहिए।
घटना को बताया शर्मनाक हरकत
जिंदल ने अपनी शिकायत में कहा है कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को राज्यसभा चेयरमैन और उपराष्ट्रपति की नकल उतारते देखा जा सकता है। इस दौरान विपक्षी दलों के अन्य सदस्य इस पर हंस रहे थे और राहुल गांधी इस शर्मनाक हरकत का वीडियो बना रहे थे।
उन्होंने कहा कि विपक्षी सदस्यों ने जिस तरह का आचरण दिखाया है वह संसदीय शिष्टाचार और आचरण के नियमों का उल्लंघन व अपमान है। यह बहुत शर्म की बात है कि राज्यसभा व लोकसभा के सदस्यों ने उस व्यक्ति का अपमान किया जो भारतीय संसद के सबसे ऊंचे पदों में से एक पर बैठता और जो हमारे देश का उपराष्ट्रपति है।
बनर्जी ने मिमिक्री को बताया आर्ट
मिमिक्री की घटना को लेकर एक ओर जहां भाजपा ने टीएमसी सांसद और विपक्ष की निंदा की है वहीं दूसरी ओर मिमिक्री करने वाले कल्याण बनर्जी ने अपनी गलती स्वीकार करने से इनकार किया है। बुधवार की सुबह बनर्जी ने कहा था कि मिमिक्री एक आर्ट है और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लोकसभा में मिमिक्री कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने भी की थी लोकसभा में मिमिक्री: कल्याण बनर्जी
ये भी पढ़ें: लोकतंत्र का गला घोट रही है केंद्र सरकार : सोनिया गांधी
ये भी पढ़ें: क्या विपक्ष ने खुद करवाया था अपने ही सांसदों को सस्पेंड?
ये भी पढ़ें: जयराम रमेश ने संसद सुरक्षा चूक की जांच पर उठाए सवाल
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines