सांसदों के निलंबन पर सोनिया गांधी ने केंद्र को घेरा, कहा- लोकतंत्र का गला घोट रही सरकार

Sonia Gandhi Slams Centre : संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसदों को सस्पेंड किए जाने पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है।

Congress Leader Sonia Gandhi letter to rae bareli voters

सोनिया गांधी।

Sonia Gandhi Slams Centre : संसद के 141 विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है। वह संसद भवन में संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को संबोधित कर रही थीं।

विज्ञापन

सोनिया गांधी ने कहा कि इससे पहले कभी भी इतनी संख्या में संसद के विपक्षी सदस्यों को निलंबित नहीं किया गया था और वह भी तब जब सदस्य एक बिल्कुल तार्किक और वैध मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो हुआ वह अक्षम्य है और इसे कतई सही नहीं ठहराया जा सकता।

विज्ञापन

दरअसल, पिछले सप्ताह के दौरान राज्यसभा और लोकसभा से कुल 141 विपक्षी सांसदों को निलंबित किया गया था। ये सदस्य 13 दिसंबर को हुई संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग कर रहे थे और तख्तियां दिखाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

विज्ञापन

‘पीएम को सदन की गरिमा का ध्यान नहीं’

कांग्रेस के संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर लिया और घटना के चार दिन बाद इस पर विचार रखने के लिए तंज कसा। उन्होंने कहा कि ऐसा करके प्रधानमंत्री ने साफ संकेत किया है कि वह सदन की गरिमा और देश की जनता की उपेक्षा करते हैं।

संसद में हुई घटना पर क्या बोले थे पीएम

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को संसद में हुई घटना को लेकर बात की थी। उन्होने कहा था कि इस घटना की गंभीरता को अन्यथा नहीं लिया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर किसी तरह का झगड़ा न करने की बात कहते हुए मामले की विस्तृत जांच की बात कही थी।

विज्ञापन

इसके साथ ही प्रधानमंत्री संसद की कार्यवाही में बाधा पहुंचाने और इसे लेकर विरोध प्रदर्शन करने को लेकर विपक्षी दलों की आलोचना भी की थी। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग अच्छा काम करना ही नहीं चाहते हैं। उन्होंने विपक्षी सदस्यों पर इस मामले का राजनीतिककरण करने का आरोप भी लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ