INDIA bloc to move no-confidence motion against Jagdeep Dhankhar: इंडिया ब्लॉक राज्यसभा में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस प्रस्ताव पर विभिन्न दलों के करीब 70 सांसदों ने अपने हस्ताक्षर कर दिए हैं।
बता दें राज्यसभा सत्र के दौरान इंडिया ब्लॉक के सांसद कई बार राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पर उच्च सदन में सत्तारूढ़ सदस्यों के प्रति पक्षपातपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाते रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Noida की इन 12 इमारतों पर लटकी अथॉरिटी की ‘तलवार’, हो सकती है तोड़फोड़ की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार विपक्षी पार्टियां भारतीय संविधान के अनुच्छेद 67 (बी) के तहत राज्यसभा के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। विपक्षी सांसदों ने सभापति द्वारा राज्यसभा की कार्यवाही को संभालने के तरीके को लेकर अपनी आपत्ति जताई है।
इंडिया ब्लॉक के सभी घटकों दल एक साथ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिन 70 सांसदों ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं, उनमें कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (TMC), आम आदमी पार्टी (AAP), समाजवादी पार्टी (SP) और अन्य इंडिया ब्लॉक घटकों के सदस्य कथित तौर पर शामिल हैं।
ये लग चुके हैं आरोप
इससे पहले भी इंडिया ब्लॉक के सांसद राज्यसभा के सभापति पर उनके भाषणों में बाधा डालने, महत्वपूर्ण मुद्दों पर पर्याप्त बहस की अनुमति न देने और विवादास्पद चर्चाओं के दौरान सत्तारूढ़ दल का पक्ष लेने का आरोप लगा चुके हैं। बता दें राज्यसभा का नियम 238(2) सभापति और सदस्यों के बीच व्यवहार को लेकर है। इस नियमों का हवाला देते हुए विपक्षी सांसदों का दावा है कि सभापति स्पष्ट रूप से सदस्यों को बोलने से रोकते हैं।
ये भी पढ़ें: Devendra राज में इन कंपनियों को ‘अच्छे दिन’ की आस, 5 दिन में ही इतने चढ़ गए शेयर
खबर अपडेट की जा रही है
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
23 mins agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
35 mins agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
58 mins ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 hr agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
2 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
3 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
4 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
5 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
6 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines