राजस्थान में कितनी है विधायक की पेंशन? पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया आवेदन

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद अब उन्होंने राजस्थान विधानसभा से पेंशन के लिए आवेदन किया है। वे 1993 में किशनगढ़ से विधायक रह चुके हैं और नियमों के अनुसार उन्हें लगभग ₹42,000 की मासिक पेंशन मिलने की उम्मीद है।

Jagdeep Dhankhar

जगदीप धनखड़ ने पेंशन के लिए भेजा आवेदन

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा देने के बाद जगदीप धनखड़ चर्चाओं में बने हुए थे। अब वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। खबर है कि जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विधानसभा में पेंशन के लिए आवेदन किया है। वह अजमेर के किशनगढ़ विधानसभा सीट से 1993 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक रह चुके हैं, ऐसे में अब उन्होंने पेंशन के लिए आवेदन किया है।

जगदीप धनखड़ 1989-91 के दौरान राजस्थान में झुंझुनू (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से 9वीं लोकसभा में जनता दल से सांसद चुने गए थे। इसके बाद वह 1993 में राजस्थान के किशनगढ़ से 10वीं विधानसभा के सदस्य भी रहे हैं। इसके साथ ही वह चंद्रशेखर की सरकार में संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। 20 जुलाई 2019 को उन्हें पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

Advertisment

नियमों के अनुसार, जगदीप धनखड़ को राजस्थान विधानसभा से पेंशन मिलनी चाहिए। ऐसे में उन्होंने आवेदन भेज दिया है। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने धनखड़ के पेंशन से संबंधित आवेदन की पुष्टि की है और कहा है कि उनके आवेदन पर प्रक्रिया जारी है।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, जगदीप धनखड़ को राजस्थान विधानसभा से लगभग 42 हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। राजस्थान में नेताओं के लिए दोहरी और तिहरी पेंशन का प्रावधान है। इसका मतलब यह है कि अगर कोई व्यक्ति सांसद और विधायक दोनों रह चुका है तो उसे दो-दो पेंशन मिलेगी।

विज्ञापन

बता दें कि मानसून संसद सत्र के बीच ही जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था। 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा भेज दिया था, जिसमें उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया था। अचानक उपराष्ट्रपति के इस्तीफे की वजह से सरकार पर विपक्ष ने जमकर हमला बोला था। इस्तीफा देने के बाद से ही उपराष्ट्रपति किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई नहीं दिए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ