Jagdeep Dhankhar resignation

जगदीप धनखड़ के साथ 3 घंटे में हुआ खेल, वीडियो से समझे इस्तीफे की असली वजह

Yashwant Verma impeachment: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के पीछे की कहानी विपक्ष कुछ और ही बता रहा है। कुछ सांसदों की मानें तो वे दिन में एकदम ठीक थे अचानक उनका स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा समझ से परे हैं।

Jagdeep Dhankhar resignation: मानसून सत्र के पहले दिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इसके पीछे स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया। हालांकि विपक्ष उनके इस्तीफे के पीछे की कहानी कुछ और ही बता रहा है। विपक्ष के कुछ सांसदों की मानें तो वे दिन में एकदम ठीक थे अचानक उनका इस्तीफा समझ से परे हैं। इस बीच सूत्रों की मानें तो पूरा मामला जज यशवंत वर्मा के महाभियोग से जुड़ा है। सरकार चाहती थी जज यशवंत वर्मा का महाभियोग पहले लोकसभा में लाया जाए। इसके बाद राज्यसभा में।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विपक्ष के 63 सांसदों ने धनखड़ को महाभियोग का प्रस्ताव सौंप दिया। इस दौरान विपक्ष ने सरकार को भनक तक नहीं लगने दी। वहीं धनखड़ ने भी प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। सभापति के इस रवैये से सरकार बेहद नाराज नजर आई। सरकार की नाराजगी बीएसी को लेकर होने वाली मीटिंग में भी नजर आई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ