Jagannath Rath Yatra 2026: भारतीय रेल का बड़ा तोहफा, 15 जुलाई से 'पुरी' के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें! जानिए रूट, टाइमिंग और पूरा शेड्यूल

Special Train to Puri: जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है. 15 जुलाई से पुरी के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे यात्रा पहले से काफी आसान और सुविधाजनक हो जाएगी. आइए जानते हैं कौन-कौन से रूट शामिल हैं, ट्रेन की टाइमिंग क्या रहेगी?

Jagannath Rath Yatra 2026

जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 सप्शेल ट्रेन. (Image: AI)

खबर की मुख्य बातें:

विज्ञापन
  • जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 के लिए भारतीय रेलवे 15 जुलाई से पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाएगा.
  • जगदलपुर-पुरी, रायगड़ा-पुरी, संबलपुर-पुरी और शालीमार-पुरी समेत कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.
  • रथ यात्रा के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 300 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है.

भारतीय रेलवे ने जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 को लेकर श्रद्धालुओं के लिए बड़ा ऐलान किया है, जिससे सुनने के बाद आपको सच में अच्छा लगेगा. हर साल की तरह इस साल भी ‘पुरी’ लाखों भक्त भगवान जगन्नाथ के मंदिर दर्शन करने लिए पहुंचने वाले हैं. बढ़ती भीड़ और लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए रेलवे ने कदम आगे बढ़ाया है. जानकारी के मुताबिक, ईस्ट कोस्ट रेलवे (East Coast Railway) ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है, ताकि ‘पुरी’ की तरफ आने वाले यात्रियों को भारी भीड़ से मुक्ति मिले और वह आराम से दर्शन कर घर लौट सके.

विज्ञापन

कई रूटों में दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भरतीय रेलवे ने बताया कि रथ यात्रा के समय बढ़ी हुई यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए कई रूट्स पर स्पेशल ट्रेनों को चलाने का इंतजाम किया गया है. इसमें जगदलपुर-पुरी, रायगड़ा-पुरी और संबलपुर-पुरी समेत कई रूट्स पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों से दक्षिणी और पश्चिमी ओडिशा के लोगों को पुरी जाने के लिए आसान और सुविधाजनक ऑप्शन मिलेगा, ताकि उनकी भक्ति यात्रा में किसी तरह की असुविधा या मुश्किल पैदा न हो.

विज्ञापन

जगदलपुर-पुरी स्पेशल ट्रेन

रथ यात्रा वके अवसर पर ट्रेन संख्या 08553 जगदलपुर-पुरी स्पेशल का संचालन 15 और 23 जुलाई 2026 को किया जाएगा. यह ट्रेन सुबह 6:00 बजे जगदलपुर से रवाना होगी और अगले दिन रात 1:40 बजे पुरी पहुंचेगी. वहीं, वापसी में यह ट्रेन 08554 संख्या के साथ पुरी-जगदलपुर स्पेशल 16 और 24 जुलाई 2026 को शाम 7:15 बजे पुरी से चलेगी और अगले दिन दोपहर 1:15 बजे जगदलपुर पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन लंबी दूरी तय करने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक विकल्प होगी और उन्हें यात्रा के दौरान बेहतर कनेक्टिविटी भी मिलेगी.

इन प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन

जगदलपुर-पुरी स्पेशल ट्रेन रास्ते में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी और आपनी यात्रा इसी तरह पूरी करेगी. इस ट्रेन की रूट में कोरापुट, जयपुर, कोटपड़, रायगड़ा, गुनुपुर, पारलाखेमुंडी, पलासा और खुरदा रोड जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं. जो यात्री इन स्टेशनों से जगन्नाथ रथ यात्रा में जाना चाहते हैं, वह ट्रेन की टाइमिंग के अनुसार, टिकट बुक कर यात्रा कर सकते हैं. हालांकि इसके अलावा, रेलवे ने रायगड़ा-पुरी स्पेशल ट्रेन भी अलग-अलग तारीखों पर चलाने का फैसला लिया है. इससे दक्षिणी ओडिशा के हजारों श्रद्धालुओं को सीधे पुरी पहुंचने की सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

क्या रहेगा शालीमार-पुरी स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग?

ईस्ट कोस्ट रेलवे के अनुसार, 08565/08566 शालीमार-पुरी-शालीमार रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन का संचालन 15 और 23 जुलाई 2026 को किया जाएगा. यह ट्रेन शाम 6:00 बजे शालीमार से खुलकर ठीक अगले दिन सुबह 6:00 बजे पुरी पहुंचेगी. वहीं वापसी में यह ट्रेन 17 और 25 जुलाई को रात 12:30 बजे पुरी से चलेगी और दोपहर 1:30 बजे शालीमार पहुंचेगी. अपनी यात्रा के दौरान यह ट्रेन संतरागाछी, मेचेदा, खड़गपुर, बेलदा, दांतन, जलेश्वर, बस्ता, रुपसा, बालेश्वर और सोरो जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी, ताकि अलग-अलग शहरों से आने वाले लोगों को आसान कनेक्टिविटी मिल सके.

300 स्पेशल ट्रेनों से मिलेगी श्रद्धालुओं को सुकून

रथ यात्रा 2026 के दौरान देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर दर्शन के लिए आते है. लेकिन इसमें एक सबसे बड़ी परेशानी की वजह है कि श्रद्धालुओं को सुविधाजनक यात्रा नहीं मिल पाती है, जिस कारण उनकी यात्रा मुश्किल और परेशानी बन जाती है. ऐसे में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रेलवे 300 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई है. ऐसे में अगर आप भी इस बार जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए जाने का प्लान बना रहे हैं, तो अपनी तारीख के हिसाब से ट्रेन में पहले ही टिकट बुक कर लें.

विज्ञापन

मुख्य निष्कर्ष:- जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है. अगर आप भी पुरी जाने की योजना बना रहे हैं, तो अपनी यात्रा की तारीख के अनुसार समय रहते टिकट बुक कर लें और ट्रेन का रूट व टाइमिंग पहले ही जांच लें, ताकि आपकी यात्रा सुरक्षित, आरामदायक और परेशानी मुक्त रहे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ