ब्रहमोस जितनी ताकत, 1000 KM मारक क्षमता…भारत की नई ITCM क्रूज मिसाइल का जल्द होगा परीक्षण

ITCM Missile Launch: भारतीय नौसेना और डीआरडीओ इस साल ITCM क्रूज मिसाइल का लॉन्च से टेस्ट होगा. यह मिसाइल 1000 मारक क्षमता के साथ बनाई गई है. इसका लक्ष्य जमीन और आसमान दोनों से दुश्मनों को चकमा देना है. इसे ब्रह्मोस का सस्ता विकल्प भी माना जा रहा है.

ITCM missile
विज्ञापन

ITCM Missile Launch: भारत अपनी नौसेना की मारक क्षमता को मजबूती देने वाला है. DRDO और भारतीय नौसेना जल्द ही इस साल के अंत तक इंडिजिनस टेक्नोलॉजी क्रूज मिसाइल यानी ITCM मिसाइल का जहाज से लॉन्च टेस्ट करेगी. इस मिसाइल की मदद से भारतीय सेना अपने 1000 किलोमीटर दूर बैठे दुश्मनों को भी निशाना बना सकेगी. यह मिसाइल परीक्षण भारत को लंबी दूरी के सबसोनिक क्रूज मिसाइल देने की ओर एक जरूरी कदम माना जाता है.

क्या है ITCM मिसाइल?

ITCM मिसाइल की मदद से 1000 किलोमीटर दूर दुश्मन के ठिकानों पर निशाना लगाया जा सकेगा. इसे निर्भय मिसाइल का उन्नत स्वरूप बताया जा रहा है. ये मिसाइल सबसोनिक यानी धीमी गति से चलने वाली मिसाइल होती है, जो आसमान और जमीन दोनों पर अटैक करने में सक्षम है. मिसाइल की खासियत की बात करें तो इसमें एडवांस एवियोनिक्स, नेविगेशन और जमीन से सटे रहकर उड़ने की क्षमता भी है. इससे ये दुश्मन के रडार से भी बच जाती है.

विज्ञापन

मिसाइल का महत्व

यह मिसाइल भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करेगा. समुद्री क्षेत्र में अपनी स्थिति को सुदृढ़ करेगा. खासकर भारत-महासागर क्षेत्रों में बढ़ती चुनौतियों के लिए इस मिसाइल की मांग और बढ़ जाती है. यह मिसाइल ब्रहमोस आदि जैसे महंगे विकल्पों की तुलना में कम बजट में आ जाती है.

ITCM मिसाइल के अलग-अलग स्वरूप

LRLACM- यह मोबाइल लॉन्चर से फायर होती है और दुश्मन के ठिकानों, कमांड सेंटर और रणनीतिक टारगेट पर लंबी दूरी से वार करने में सक्षम है. इसका सफल परीक्षण साल 2024 में 12 नवंबर को ओडिशा के चांदीपुर में हुआ था.

विज्ञापन

SLCM- साल 2023 के फरवरी महीने में इस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था. यह पनडुब्बियों से लॉन्च की जाती है और पानी के अंदर से अटैक करती है.

हवाई जहाज से लॉन्चिंग- इस पर अभी भी विकास कार्य जारी है. इसे भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट्स पर लगाने की योजना बनाई जा रही है.

विज्ञापन

जहाज से लॉन्चिंग- इस बार इसी वेरिएंट के लॉन्च की तैयारियां हो रही है. इसे नौसेना के युद्धपोतों से लॉन्च किया जाएगा.

टेस्टिंग की तैयारियां कैसी?

DRDO युद्धपोतों के लिए एक अस्थायी वर्टिकल लॉन्च सिस्टम (VLS) का विकास कर रहा है, जिससे ITCM को सीधे जहाज से लॉन्च किया जाएगा. भविष्य में इस लॉन्चर को धीरे-धीरे यूनिवर्सल वर्टिकल लॉन्च मॉड्यूल (UVLM) से बदलने की योजना है, जिससे ब्रह्मोस और ITCM दोनों की तैनाती आसान और सहज हो जाएगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ