ISRO Maha Kumbh 2025 Pics from Space: दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक महापर्व की गूंज हर तरफ सुनने को मिल रही है। महाकुंभ के दौरान संगम में अब तक 9 करोड़ से ज्यादा लोग डुबकी लगा चुके हैं। महाकुंभ की ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि अंतरिक्ष से महाकुंभ कैसा दिख रहा है? ISRO की सैटेलाइट से इसकी झलक देखी जा सकती है।
45 दिन में 40 करोड़ लोग करेंगे स्नान
आंकड़ों की मानें तो 45 दिनों के महाकुंभ में 40 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान करेंगे। ऐसे में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की सैटेलाइट ने स्पेस से महाकुंभ की तस्वीरें साझा की हैं। इस तस्वीरों में महाकुंभ की भव्यता साफ देखी जा सकती है। हजारों टेंट से लेकर पानटून के पुल भी तस्वीरों में नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- महाकुंभ में सस्ते अनाज लेने के लिए बनाए जा रहे राशन कार्ड, जानिए कैसे करें अप्लाई?
RISAT 1A से ली गईं तस्वीरें
महाकुंभ की तस्वीरों की तुलना सैटेलाइट से ली गईं पुरानी तस्वीरों से की जा रही है। यह तस्वीरें RISAT 1A से ली गईं हैं। इनमें महाकुंभ शुरू होने से पहले और महाकुंभ शुरू होने के बाद की तस्वीरें शामिल हैं।
महाकुंभ से पहले और बाद की तस्वीरें
6 अप्रैल 2024 को प्रयागराज विरान नजर आ रहा है। वहीं 22 दिसंबर 2024 की तस्वीर में महाकुंभ की तैयारियां चल रही हैं। 10 जनवरी 2025 की तस्वीर में महाकुंभ की वास्तविक झलक देखी जा सकती है।
तस्वीरों में दिखा शिवालिक पार्क
स्पेस से ली गई इन तस्वीरों में भारत के नक्शे वाला शिवालिक पार्क भी साफ देखा जा सकता है। महाकुंभ के लिए यूपी सरकार ने 4 महीने के लिए नया जिला बना दिया है।
महाकुंभ में लगे डेढ़ लाख टेंट
महाकुंभ के मेला क्षेत्र में 1,50,000 टेंट लगे हैं, जिनमें 3,000 से ज्यादा किचन मौजूद हैं। इसके अलावा 1,45,000 रेस्ट रूम और 99 पार्किंग बनाई गई हैं।
यह भी पढ़ें- महाकुंभ में रेलवे की टेंट सिटी! कैसे बुक करें कमरा, क्या-क्या मिल रही सुविधाएं?
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
21 mins agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
37 mins ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
1 hr agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
1 hr ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
2 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
3 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
4 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines