Smit Machchhar To Get Israel Presidential Award: इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को सम्मानित करने का ऐलान किया है. उन्हें ये पुरस्कार तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में कथित तौर पर हाइजैक की कोशिश के दौरान दिखाई गई बहादुरी के लिए दिया जाएगा.
प्लेन के कॉकपिट में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित मच्छार को एक बड़े हादसे को टालने में मदद करने का क्रेडिट दिया जाता है. हर्जोग ने 8 अक्टूबर 2026 को 6 इजरायली नागरिकों को बहादुरी के लिए सम्मानित करते हुए ये ऐलान. इन नागरिकों ने 30 सितंबर को फ्लाइट FZ1073 में हुई घटना के दौरान बहादुरी दिखाई थी.
मच्छार की बहादुरी की तारीफ की
इसाक हर्जोग ने कहा कि स्मित मच्छार की पेशेवर सोच ने एक बड़े हादसे को टालने में अहम रोल अदा किया. उन्होंने पायलट के पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद जताई और कहा कि जब उनकी सेहत ठीक हो जाएगी, तो वो उन्हें निजी तौर पर इजरायल का ‘प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म’ देंगे.
यह भी पढ़ें- ‘मुझे मार डालो’, पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
ये अवॉर्ड 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हमास के हमले के बाद शुरू किया गया था. ये उन नागरिकों को सम्मानित करता है जो खतरनाक हालात में दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं. फ्लाइट में इमरजेंसी सिचुएशन के दौरान की गई कार्रवाई के लिए 6 इजरायली नागरिकों, ज्विका और ताली मानेस, यानीव हायुन, डॉ. शोता मुसायेव, असाफ राजुआन और ओर पारदिलोव को भी सम्मानित किया गया.
फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या हुआ था?
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट 30 सितंबर को एक गंभीर संकट में फंस गई थी, जब ओमान के को-पायलट हमम अल-हम्मामी ने कथित तौर पर कॉकपिट में रखे क्रैश एक्स (कुल्हाड़ी) से स्मित मच्छार पर हमला किया और प्लेन को कब्जा करने की कोशिश की. बताया जाता है कि इमरजेंसी सिचुएशन के दौरान प्लेन सिर्फ 30 सेकंड से कुछ ज्यादा समय में तकरीबन 16,000 फीट नीचे आ गया था.
घायल होने के बावजूद, मच्छार कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे, जिससे 6 यात्री अंदर आ सके और को-पायलट को काबू करने में मदद कर सके. बाद में फ्लाइट में सफर कर रहे दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने प्लेन का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया. विमान का रुख सऊदी अरब के तबुक की तरफ मोड़ दिया गया, जहां फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की गई.
संबंधित खबरें
'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
7 mins agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
1 hr ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
4 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
4 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
5 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
5 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
5 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
6 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
7 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines