फ्लाईदुबई फ्लाइट में कथित तौर पर को-पायलट द्वारा हमले में घायल हुए कैप्टन स्मित मच्छार की सेहत में सुधार हो रहा है. फ्लाइट में मौजूद करीब 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार से शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉल पर बात की और उनका हाल जाना. इस बीच स्मित मच्छार की जांबाजी का कायल हुए इजरायल ने भारतीय पायलट को अपने देश के बड़े सम्मान से सम्मानित करने का ऐलान कर दिया है. फ्लाईदुबई फ्लाइट में बड़ी संख्या में इजरायली नागरिक मौजूद थे, जिनकी जान स्मित मच्छार ने बचाई और अब नेतन्याहू सरकार खुद को उनका ‘कर्जदार’ बता रही है.
इजरायल करेगा स्मित मच्छार को सम्मानित
न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इजरायल के राजदूत रुवेन अजार ने स्मित मच्छार को ‘हीरो’ बताते हुए कहा है कि स्मित के साहस, धैर्य और सूझबूझ ने विमान में सवार लोगों की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने कहा कि इजरायल उन लोगों को कभी नहीं भूलता, जो उसके लिए खड़े होते हैं. राजदूत अजार ने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, संसद के स्पीकर और वहां के लोग कैप्टन स्मित के आभारी हैं. उन्होंने स्मित को ‘भारत का महान नायक’ बताते हुए कहा कि उनके साहस को इजरायल में पहचान और सम्मान दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: यहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
स्मित मच्छार पर चाकू से किया गया था हमला
राजदूत रुवेन अजार ने बताया कि हमले के दौरान स्मित पर चाकू से हमला किया गया था. इसके बावजूद उन्होंने किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. इसके बाद यात्रियों को कॉकपिट तक पहुंचने का मौका मिला और कथित तौर पर इससे विमान में और लोगों की जान जाने से रोकने में मदद मिली. अजार ने कहा कि स्मित ने अपने शांत रवैये, दृढ़ता और अनुभव से यह दिखाया कि आतंकवाद का सामना किया जा सकता है.
‘इजरायल कैप्टन स्मित को कभी नहीं भूलेगा’
इजरायली राजदूत ने स्पष्ट कहा कि स्मित मच्छार को इजरायल में सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जो लोग इजरायल की मदद करते हैं, उन्हें देश कभी नहीं भूलता. अजार ने भरोसा जताया कि कैप्टन स्मित को इजरायल में औपचारिक रूप से सम्मान और पहचान मिलेगी.
यह भी पढ़ें: Explainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
2 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
5 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
5 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
8 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
10 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
10 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
11 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
13 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
13 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines