India On Israel Iran War : इजराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों देश एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं। पिछले 24 घंटे में इजराइल की एयरस्ट्राइक में ईरान के 138 लोग मारे गए। ईरान की ओर से मिसाइलों और ड्रोन से अटैक किए जा रहे हैं। अब सवाल उठ रहा है कि इजराइल-ईरान युद्ध में भारत किसके साथ रहेगा? इसे लेकर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, शंघाई सहयोग संगठन (SCO) ने इजरायल और ईरान के बीच हाल ही में हुए घटनाक्रम पर एक बयान जारी किया है। इस मामले पर भारत की अपनी स्थिति 13 जून 2025 को हमारे द्वारा स्पष्ट की गई थी और यह वही है। हम आग्रह करते हैं कि तनाव कम करने के लिए बातचीत और कूटनीति के माध्यमों का उपयोग किया जाना चाहिए और यह आवश्यक है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय उस दिशा में प्रयास करे।
यह भी पढ़ें: Video : बेंजामिन नेतन्याहू के गिरफ्तारी वारंट पर बोले खामनेई- ये पर्याप्त नहीं है
भारत के विदेश मंत्री ने ईरानी समकक्ष से की बात
विदेश मंत्री ने भी शुक्रवार को अपने ईरानी समकक्ष के साथ इस मामले पर चर्चा की और घटनाओं के इस मोड़ पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की गहरी चिंता से अवगत कराया। उन्होंने किसी भी तरह के आक्रामक कदम से बचने और कूटनीति की ओर जल्द लौटने का भी आग्रह किया। भारत की समग्र स्थिति को अन्य SCO सदस्यों को सूचित किया गया था। भारत ने इसे ध्यान में रखते हुए उपर्युक्त एससीओ बयान पर चर्चा में भाग नहीं लिया।
युद्ध के पक्ष में नहीं है भारत
इजराइल और ईरान युद्ध के पक्ष में भारत नहीं है। वह सिर्फ शांति चाहता है। इसे लेकर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से वार्ता की। इससे पहले इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम नरेंद्र मोदी से बात की थी। ऐसे में भारत ने दोनों देशों से संयम बरतने का आग्रह किया है।
यह भी पढ़ें: Israel Iran War: इजरायल पर ईरान का मिसाइल अटैक, तेल अवीव-जेरुसलम और गोलान हाइट्स में बज रहे सायरन
संबंधित खबरें
PM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
27 mins ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
37 mins ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
2 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
4 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
5 hrs ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
5 hrs agoLIVE: आज भुवनेश्वर जाएंगे PM मोदी, RBI डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
5 hrs ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
13 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
14 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines