---विज्ञापन---

दुनिया

Israel Iran War: इजरायल पर ईरान का मिसाइल अटैक, तेल अवीव-जेरुसलम और गोलान हाइट्स में बज रहे सायरन

Israel Iran War Update: ईरान और इजरायल आज भी एक दूसरे पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले कर रहे हैं। दोनों देशों की वायुसेना एयर स्ट्राइक करके नुकसान पहुंचा रही है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई ने एक दूसरे को हमले का अंजाम भुगतने की धमकी दी है।

Israel Iran War Latest Updates: ईरान और इजरायल के बीच लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी में अब एक खतरनाक मोड़ आ गया है। दोनों देशों के बीच जंग छिड़ गई है। रूस समेत कई अंतरराष्ट्रीय समुदाय दोनों देशों से संयम बरतने का आग्रह कर रहा है, क्योंकि अगर इजरायल और ईरान के बीच तनाव बड़े संघर्ष में बदला तो पूरी दुनिया को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

2 दिन से इजरायल ड्रोन और मिसाइलों से ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमले का रहा है। ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करके इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इजरायल ने ईरान के हमले की पुष्टि की और माना की ईरान ने हमला किया है, लेकिन सभी मिसाइलें इंटरसेप्ट करके नष्ट कर दी गई हैं। ईरान ने भी माना है कि इजरायल के हमले में उनके परमाणु ठिकानों को नुकसान पहुंचा है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इजरायल का ईरान पर हमला

जंग की शुरुआत करते हुए इजरायल ने पहले ईरान पर मिसाइल और ड्रोन अटैक किए। इजरायल ने ईरान के परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए ऑपरेशन राइजिंग लायन गुरुवार अलसुबह इजरायल ने ईरान पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। ईरान की राजधानी तेहरान में कई जगह धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इजरायल ने 200 से ज्यादा फाइटर जेट्स ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। तेहरान शहर में कई सैन्य ठिकानों और नतांज में अंडरग्राउंड न्यूक्लियर ठिकाने को पूरी तरह उड़ा दिया। इजरायल के हमले में ईरान के आर्मी चीफ, IRGC चीफ समेत 20 से ज्यादा मिलिट्री कमांडर्स मारे गए हैं।

6 न्यूक्लियर साइंटिस्ट की भी मौत हुई है। इजरायल के हमले में 75 से ज्यादा आम लोग मारे गए हैं। 300 से ज्यादा घायल भी हुए हैं। इजरायल के हमले देखकर ईरान के सुप्रीम लीडर Seyed Ali Khamenei ने धमकी दी कि जबरदस्त जवाबी कार्रवाई की जाएगी। इजरायल अपने अपराध के लिए बिना नुकसान उठाए नहीं बच पाएगा। ईरान के नागरिक निश्चिंत रहें, हमारे जवाब में कोई लापरवाही नहीं होगी। हमारे सशस्त्र बल इजरायल को बेहाल कर देंगे।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

ईरान का इजरायल पर हमला

इजरायल के हमले का जवाब देते हुए ईरान ने गुरुवार दोपहर को इजरायल पर ड्रोन अटैक किए। रात होते-होते ईरान ने इजरायल पर करीब 150 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। ईरान ने तेल अवीव, जेरुसलम और गोलान हाइट्स में हमले किए हैं। 6 बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल की राजधानी तेल अवीव में गिरीं। हमले में एक महिला की मौत हो गई। 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ईरान का दावा है कि इजरायल के रक्षा मंत्रालय को भी निशाना बनाना गया।

ईरान के हमले से डरकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सुरक्षित ठिकाने में चले गए हैं। ईरान के हमले के बाद इजरायल के उत्तरी और दक्षिणी शहरों में सायरन बज रहे हैं। ईरान के हमले को देखते हुए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के गौरवशाली लोगों के लिए संदेश हैं कि हम इतिहास के सबसे महान सैन्य अभियानों में से एक ऑपरेशन राइजिंग लायन के बीच में हैं। इस्लामी शासन ने लगभग 50 वर्षों तक आप पर अत्याचार किया है और आप हमारे देश इजराइल को नष्ट करने की धमकी दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 14, 2025 07:50 AM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola