हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Israel Hamas War: हिज्बुल्लाह का इजरायल से जंग का प्लान, हमास का सुरंग नेटवर्क सबसे बड़ा खतरा!

Israel Hamas War: हमास का सुरंग नेटवर्क इजरायल के लिए सबसे बड़ा खतरा है। अगर इजरायल गाजा में ग्राउंड ऑपरेशन करता है तो उसे भी इसका माकूल जवाब मिल सकता है।

विज्ञापन
Israel Hamas War

Israel Hamas War Latest Update: हमास के पास दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सुरंग नेटवर्क है। हमास का सुरंग नेटवर्क इजरायल के लिए सबसे बड़ा खतरा है। अगर इजरायल गाजा में ग्राउंड ऑपरेशन करता है तो उसे भी इसका माकूल जवाब मिल सकता है। हमास की तरह हिज्बुल्लाह ने भी पूरी प्लानिंग के साथ इजरायल से मुकाबला करने की तैयारी कर रखी है। गाजा की तरह ही हिज्बुल्लाह ने लेबनान में सुरंगों का जाल बिछा रखा है। हमले से बचने के लिए हिज्बुल्लाह ने सुरंगें बनाई। सुरंगों में कई गुप्त रास्ते बनाए। बता दें कि लेबनान के अतिरिक्त सुरंग नेटवर्क का उद्देश्य इजरायल के खिलाफ युद्ध के दौरान अपने सैनिकों की गुप्त आवाजाही को तेज और सक्षम करना है।

यह भी पढ़ें: इजराइल की ’13 फीमेल स्पार्टन’; 14 घंटे में मार गिराए 100 हमास आतंकी… और आजाद करा लिया किबुत्ज शहर

सेना के लिए बड़ी चुनौती बन सकते इजरायली

बता दें कि हमास सुरंगों के सहारे इजरायल से युद्ध लड़ रहा है। बताया जा रहा है कि हमास के लड़ाके इस सुरंग के जरिए इजरायली सेना के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं, इसलिए इजरायल लगातार हमास के हथियार डिपो और सुरंग पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है, ताक‍ि उसका सुरंग नेटवर्क ध्वस्त हो जाए।

विज्ञापन

इजरायल-हमास की जंग में हिजबुल्लाह की एंट्री

बता दें कि हमास हमले के बाद से इजरायल से जारी जंग में हिजबुल्लाह की एंट्री हो गई। उसने इजरायली सैन्य ठिकानों और इजरायल के कई शहरों पर भी ताबड़तोड़ हमले किए। हिजबुल्लाह के लड़ाकों ने इजरायल में एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलें, रॉकेट और मोर्टार दागे। उत्तरी इजरायल में हिजबुल्लाह के कई ड्रोन पकड़े हैं।

यह भी पढ़ें: Israeli Ambassador का बड़ा बयान, ‘बंधकों को छुड़ाना जरूरी, Hamas को खत्म करना पहली प्राथमिकता’

विज्ञापन

गाजा की तरह ही लेबनान में सुरंगों का जाल

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सैनिकों को घेरने की तैयारी कर रखी है। इन सुरंगों में उसने हथियारों का जखीरा जमा किया है। बेरूत से 3 किलोमीटर तक सुरंगों का जाल बिछा है। इजरायली सेना ने 2018 की जंग में भी इन सुरंगों को तबाह कर दिया था।

हिजबुल्लाह ने इजरायल-अमेरिका को दी धमकी

बता दें कि हिजबुल्लाह ने हमास हमले के बाद इजरायल और अमेरिका को धमकी दी थी। हिजबुल्लाह के एक अधिकारी ने पश्चिमी देशों को चेतावनी देते कहा था क‍ि अगर उसने उनके खिलाफ कोई भी गलती की तो उसकी प्रतिक्रिया जरूर होगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola