हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

35 से ज्यादा बार भारत आ चुके थे आतंकी, फिदायीन हमले की ट्रेनिंग, ATS की जांच में खुलासा

गुजरात पुलिस के एंटी टेरेरिज्म स्क्वाड (एटीएस) ने बीते दिनों अहमदाबाद एयरपोर्ट से ISIS के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। मामले में जांच के दौरान कई बड़े खुलासे हुए हैं। पता चला है कि इन आतंकियों ने भारत में टारगेट को हिट करने की कसम खाई थी। इसके अलावा इनका पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
अहमदाबाद एयरपोर्ट से पकड़े गए थे 4 आतंकी

ठाकुर भूपेंद्र सिंह, अहमदाबाद

ISIS Terrorists Arrested In Gujarat : गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से पकड़े गए ISIS के 4 आतंकियों के मामले बड़ा खुलासा हुआ है। एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड) की जांच में सामने आया है कि 4 आतंकियों में 2 लगातार श्रीलंका से भारत आ रहे थे। दो आतंकियों ने करीब 35 से ज्यादा बार भारत की यात्रा की है। इन आतंकियों ने श्रीलंका छोड़ने से पहले भारत में टारगेट को हिट करने की कसम खाई थी और इसका वीडियो भी बनाया था।

बता दें कि एटीएस को आतंकियों के पास से यह वीडियो मिला है। जांच में खुलासा हुआ है कि इन सभी आंतकियों को फिदायीन हमले के लिए प्रशिक्षित किया गया था। ​फरवरी में इनकी ट्रेनिंग शुरू हुई थी। गुजरात एटीएस की जांच में तमिलनाडु एटीएस के साथ श्रीलंका पुलिस भी मदद कर रही है। गुजरात पुलिस ने 20 मई को ISIS से जुड़े मोहम्मद नुसरत (33), मोहम्मद फारीश (35), मोहम्मद नफरान (27) और मोहम्मद रशदीन (43) को अरेस्ट किया था।

विज्ञापन

पाकिस्तान के हैंडलर की फोटो भी मिली

ISIS आतंकियों के फोन की जांच में एटीएस को पाकिस्तान में बैठे अबू नाम के हैंडलर का फोटो भी मिला है। ये आतंकी बातचीत के लिए प्रोटोन मेल और सिग्नल एप का इस्तेमाल करते थे। चेन्नई एयरपोर्ट पर आतंकियों ने दो मोबाइल फोन कनेक्ट किए थे। एटीएस ने चेन्नई और अहमदाबाद एयरपोर्ट का वाई-फाई डाटा भी मंगवाया है। गुजरात एटीएस में डीजीआई सुनील जोशी के अनुसार दो आतंकवादी बिल्कुल नए रिक्रूट हैं और वो पहली बार भारत आए हैं।

फोन का किया जा रहा फॉरेंसिक ऑडिट

जोशी ने कहा कि इन आतंकियों के पास से मिले दोनों फोन का फॉरेंसिक ऑडिट जारी है। जोशी ने कहा कि गुजरात एटीएस के साथ इस मामले में केंद्रीय एजेंसियां भी सहयोग कर रही हैं। जोशी के अनुसार अहमदाबाद के नाना चिलोड़ा में हथियार किसने रखे, अभी तक इस संबंध में जांच चल रही है।

विज्ञापन

गुजरात के डीजीपी विकास सहाय ने बताया था कि गोपनीय सूचना के आधार पर एजेंसियों को अलर्ट किया था। इसके लिए सड़क, रेल और हवाई मार्ग की मॉनिटरिंग की गई थी। जब इनपुट में मिले नाम के लोगों ने चेन्नई से अहमदाबाद आ रही फ्लाइट में बोर्डिंग की तो गुजरात  पुलिस ने इन्हें अरेस्ट किया। उल्लेखनीय है कि गुजरात पुलिस की एटीएस ने इनके खिलाफ UAPA (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम)और आईपीसी के तहत FIR दाखिल की थी।

ये भी पढ़ें: टर्बुलेंस में फंसी सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट, 5 मिनट में 6000 फीट आ गई नीचे!

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दादी ने गलती से बेबी फॉर्मूला में मिला दी वाइन, कोमा में पहुंचा चार महीने का बच्चा!

ये भी पढ़ें: यूपी के जौनपुर में मायावती ने बदला उम्मीदवार, आखिरी पलों में बदल गए समीकरण

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola