बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी प्रमुख मायावती के साथ उनके भतीजे आकाश आनंद की जगह दूसरे भतीजे ईशान आनंद नजर आए. लेकिन इस नए चेहरे ने बसपा के सियासी गलियारों का पारा बढ़ा दिया है. चर्चा है कि मायावती अब राजनीति में अपने दूसरे भतीजे ईशान आनंद को लॉन्च करेंगी. आकाश आनंद को बसपा के नेशनल को-ऑर्डिनेटर पद से हटा दिया गया है. वहीं आकाश आनंद को लेकर कहा जा रहा है कि आकाश को अभी राजनीति के और दांव पेंच सीखने की जरूरत है, इसलिए उन्हें अभी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी जा सकती है.
कौन हैं ईशान आनंद और कितने पढ़े लिखे?
बता दें कि ईशान आनंद बसपा प्रमुख मायावती के भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे और आकाश आनंद के छोटे भाई हैं. ईशान ने लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टमिंस्टर से लॉ की डिग्री ली है. ईशान की उम्र करीब 27 साल है और वह हाल ही में पढ़ाई पूरी करके भारत लौटे हैं. हालांकि अब से पहले ईशान सक्रिय राजनीति में नजर नहीं आए, लेकिन ईशान की चर्चा सियासी गलियारों में तब से हो रही है, जब से वे माायावती की बर्थडे पार्टी में उनके साथ नजर आए. उस समय मायावती ने खुद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनका परिचय कराया था और उनके लॉ ग्रेजुएट होने के बारे में भी बताया था.
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चुनाव पर चर्चा
बता दें कि बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बीते दिन लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में हुई थी, जिसकी अध्यक्षता खुद पार्टी प्रमुख मायावती ने की थी. बैठक में राज्यों में पार्टी के प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शिरकत की. बैठक में उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई. इसी बैठक में मायावती और उनके भाई आनंद कुमार के साथ ईशान आनंद नजर आए, जबकि इस मीटिंग से आकाश आनंद नदारद रहे. ईशान आनंद ने पार्टी के सिंबल वाला नीला पटका भी पहना हुआ था.
ईशान को राजनीति में लॉन्च करेंगी मायावती?
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ईशान आनंद को देखकर पार्टी संगठन में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा हो रही हैं. वहीं सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या मायावती अब ईशान को राजनीति में लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं? बैठक में उनकी मौजूदगी और मायावती के द्वारा बर्थडे पार्टी में ईशन का परिचय कराए जाने के बाद से ही अटकलें लग रही हैं. हालांकि, अभी तक ईशान को पार्टी में कोई औपचारिक पद या चुनावी जिम्मेदारी दिए जाने की घोषणा नहीं हुई है. लेकिन पार्टी में ईशन की भूमिका क्या रहेगी और उन्हें क्या जिम्मेदारी दी जाएगी या नहीं दी जाएगी, इसका फैसला मायावती करेंगी.
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
5 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
5 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
7 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
9 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
11 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
11 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
11 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines