हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टूटा टिकट बुकिंग का रिकॉर्ड! IRCTC पर एक दिन में 20 लाख से ज्यादा बुकिंग, जानिए क्या है वजह

IRCTC पर एक दिन में 20 लाख से ज्यादा रेलवे टिकट बुक किए. इस बार पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा बुकिंग हुई. IRCTC के जरिए 7 सितंबर को कुल 20,06,353 टिकट बुक किए गए.

विज्ञापन
IRCTC पर एक दिन में 20 लाख से ज्यादा टिकट बुक (Photo: AI)

ट्रेन टिकट बुक करने के ऑफिशियल प्लेटफॉर्म इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) पर 7 सितंबर को बुकिंग का एक नया रिकॉर्ड कायम हो गया. एक दिन में 20 लाख से ज्यादा टिकट बुक किए गए, जिसकी वजह है आने वाले त्योहार. इस बार पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा बुकिंग हुई. IRCTC के जरिए 7 सितंबर को कुल 20,06,353 टिकट बुक किए गए. ऐसा पहली बार हुआ, जब एक ही दिन में 20 लाख से ज्यादा बुकिंग हुई.

ये भी पढ़ें: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का ट्रायल रन कब शुरू होगा? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान

8 सितंबर को कितनी बुकिंग?

अगले दिन 8 सितंबर को भी ताबड़तोड़ टिकट बुक हुए. पिछले साल एक दिन में सबसे ज्यादा 18,40,203 टिकट बुक हुई. बुकिंग को सुचारू तरीके से चलाने के लिए नए सर्वर लगाए गए हैं, ताकि प्रेशर को संभाला जा सके. ऐसा करने से ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम की क्षमता करीब दोगुनी हो गई है. IRCTC ने 15 जुलाई, 2026 को एक नई वेबसाइट और यूजर इंटरफेस लॉन्च किया, जिससे यात्री एक ही स्क्रीन पर अलग-अलग क्लास में सीटों को चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

IRCTC ने लिया जरूरी एक्शन

IRCTC ने बॉट्स और धोखाधड़ी वाली बुकिंग के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं. रेलवे टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ने कहा कि उसके एंटी-बॉट सिस्टम ने संदिग्ध बॉट ट्रैफिक को 55-65 प्रतिशत तक कम कर दिया है. दरअसल, IRCTC ने एक ऐसा सिस्टम लागू किया है जो ऑफिशियल टिकट एजेंट्स को सुबह 8 बजे बुकिंग विंडो खुलने के बाद शुरुआती 10 मिनट में टिकट बुक करने की इजाजत नहीं देता. रिजर्वेशन विंडो खुलने पर टिकट बुक करने वाले यूजर्स के लिए आधार वैरिफिकेशन भी अनिवार्य है. फ्रॉड एक्टिविटीज के खिलाफ एक्शन लेते हुए IRCTC ने 3.04 करोड़ यूजर ID को डीएक्टिवेट कर दिया है और 6.33 करोड़ ID को रिवेरिफिकेशन करने के लिए लिस्ट किया है.

ये भी पढ़ें: दिवाली के लिए ट्रेन टिकट की बुकिंग शुरू, कुछ ही घंटों में बढ़ी वेटिंग, इन रूट्स पर मारामारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola