EMI पर करें अयोध्या समेत 8 धार्मिक स्थलों की सैर, IRCTC लाया सबसे सस्ता पैकेज

IRCTC Pilgrimage Tour Package: राम जन्मभूमि समेत देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की सैर करना चाहते हैं तो जल्दी से IRCTC के सबसे सस्ते पैकेज का फायदा उठाएं।

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package

विज्ञापन

IRCTC Pilgrimage Tour Package: श्रद्धालुओं के लिए IRCTC एक स्पेशल टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के तहत पर्यटकों को बैजनाथ मंदिर, विष्णुपद मंदिर और स्थानीय मंदिर गया, जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क मंदिर, पुरी के स्थानीय मंदिर, गंगासागर, काली मंदिर कोलकाता, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और अयोध्या में राम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी और विभिन्न मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे, लेकिन खास बात यह है कि पैकेज काफी सस्ता है। इस पैकेज में LTC एवं EMI की सुविधा भी मिलेगी। IRCTC पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी एवं गैर सरकारी बैंक यह सुविधा देंगे। दिसंबर के महीने में आगरा से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन इस ट्रिप पर रवाना होगा।

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में मिला जीका वायरस संक्रमित मरीज, 5km के दायरे में अलर्ट; कितना खतरनाक है ये Virus?

Advertisment

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बुकिंग

ट्रिप 4 दिसंबर 2023 से 13 दिसंबर तक के लिए शेड्यूल है। 9 रातों और10 दिन के इस टूर पैकेज के लिए 767 सीटें बुक होंगी। इसमें सेकेंड AC की कुल 49 सीटें, थर्ड AC की कुल 70 सीटें और स्लीपर की कुल 648 सीटें होंगी। आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई, उरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या कैंट, काशी और बनारस स्टेशनों पर ट्रेन रुकेगी, जहां से टूरिस्ट चढ़ पाएंगे। पैकेज में नाश्ता, लंच और डिनर कराया जाएगा। बसों में लोकल एरिया दिखाया जाएगा। बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी। IRCTC की बेवसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है। अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये हेल्पलाइन नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

कैटेगरी वाइज पैकेज के लिए इतने पैसे देने होंगे

स्लीपर क्लास में एक या दो या तीन व्यक्तियों के ठहर सकते हैं, जिसके लिए पैकेज 17500 रुपये प्रति व्यक्ति होगा। 5 से 11 साल के बच्चे के लिए पैकेज 16400 रुपये का है। थर्ड AC क्लास में एक, दो या तीन व्यक्ति एक साथ ठहर पाएंगे। वही पैकेज 28350 रुपये प्रति व्यक्ति होगा। 5-11 साल के बच्चे के लिए 27010 रुपये होगा। सेकेंड AC क्लास में एक, दो या तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज 37300 रुपये का होगा। 5-11 साल के बच्चों के लिए पैकेज 35710 रुपये का होगा। IRTC ने यात्रियों से अपील की है कि वे जल्दी से जल्दी ट्रिप के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराएं।

<

विज्ञापन

>

IRCTC ने गोवा के लिए भी टूर पैकेज ऑफर किया

दूसरी ओर, IRTCT ने गोवा की सैर करने के इच्छुक लोगों को भी एक टूर पैकेज ऑफर किया है। इस पैकेज के तहत लोगों नॉर्थ और साउथ गोवा की सैर कर सकेंगे। 15 दिसंबर से ट्रिप शुरू होगा। करीब 37 हजार रुपये के इस पैकेज के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। लोग IRCTC की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। साथ ही हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी बुकिंग करा सकते हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ