IRCTC: आज से बिना रिजर्वेशन वाली 10 ट्रेनों का संचालन! प्लेटफॉर्म के अलावा कहां से खरीदें टिकट?

Indian Railway: IRCTC बिना रिजर्वेशन वाली 10 ट्रेन शुरू करने जा रहा है। इन ट्रेनों में जनरल और सीटिंग श्रेणी के डिब्बे होंगे। यात्री टिकट रेलवे प्लेटफॉर्म के अलावा रेलवे के ऐप से भी खरीद सकते हैं।

IRCTC
विज्ञापन

Indian Railway: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए कई कदम उठाता है। जिसमें यात्रियों की जरूरत के हिसाब से रेलवे ट्रेनों का संचालन करता है। आज से 10 नई ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जो पूरी तरह से बिना रिजर्वेशन वाली होंगी। नई ट्रेनों में जनरल और सीटिंग श्रेणी के डिब्बे होंगे। इन ट्रेनों में सफर करने के लिए प्लेटफॉर्म के अलावा रेलवे के UTS ऐप से टिकट खरीदा जा सकता है। जानिए ट्रेनों का क्या रूट रहेगा और UTS ऐप से कैसे टिकट बुक कर सकते हैं?

किन रूट्स पर होगा संचालन?

1- दिल्ली – जयपुर एक्सप्रेस, दिल्ली से सुबह 6:00 बजे निकलेगी, जयपुर में दोपहर 1:30 पहुंचेगी।
2- मुंबई – पुणे सुपरफास्ट, मुंबई से सुबह 7:30 बजे निकलेगी, पुणे में दोपहर 11:00 बजे पहुंचेगी
3- कोलकाता – पटना इंटरसिटी, कोलकाता से प्रस्थान सुबह 5:00 बजे निकलेगी, पटना में दोपहर 2:00 बजे पहुंचेगी।
4- चेन्नई – बेंगलुरु एक्सप्रेस, चेन्नई से सुबह 8:00 बजे निकलेगी, बेंगलुरु में दोपहर 3:30 बजे पहुंचेगी।
5- अहमदाबाद – सूरत फास्ट, अहमदाबाद से सुबह 7:00 बजे निकलेगी, सूरत में दोपहर 12:30 बजे पहुंचेगी।
6- लखनऊ – वाराणसी एक्सप्रेस, लखनऊ से सुबह 7:00 बजे निकलेगी, वाराणसी में दोपहर 1:30 बजे पहुंचेगी।
7- भोपाल – इंदौर इंटरसिटी,भोपाल से सुबह 6:30 बजे निकलेगी, इंदौर में दोपहर 12:00 बजे पहुंचेगी।
8- हैदराबाद – विजयवाड़ा एक्सप्रेस, हैदराबाद से सुबह 7:30 बजे निकलेगी, विजयवाड़ा में दोपहर 2:00 बजे पहुंचेगी।
9- जयपुर – अजमेर फास्ट, जयपुर में सुबह 8:00 बजे निकलेगी, अजमेर में दोपहर 11:30 बजे पहुंचेगी।
10- पटना – गया एक्सप्रेस, पटना से सुबह 6:00 बजे निकलेगी, गया में सुबह 9:30 बजे पहुंचेगी।

Advertisment

UTS से टिकट बुक कैसे करें?

20 जनवरी 2025 से इन ट्रेनों में सफर किया जा सकता है। इसके लिए टिकट दो तरह से लिया जा सकता है। सबसे आसान रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा UTS ऐप से भी टिकट खरीद सकते हैं। इस ऐप को सबसे पहले प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें। इसको खोलने के बाद कई ऑप्शन दिख जाएंगे, जिसमें से अपना जनरल टिकट सेलेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद कहां से कहां तक का टिकट चाहिए, वह चुन लें। इसके बाद पेमेंट कर दें। लेकिन इस ऐप से टिकट खरीदते समय ध्यान रहे ही आप बिल्कुल स्टेशन के अंदर न हों। स्टेशन से कुछ दूरी पहले से ही टिकट बुक कर पाएंगे।

IRCTC

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ