ऑपरेशन सिंदूर में ईरान ने दिया था पाकिस्तान का साथ, पढ़ें डिप्टी PM इशाक डार के चौंकाने वाले खुलासे

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने ईरान को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है और अपना जवाब पाकिस्तान की नेशनल असेंबली को भी भेजा है.

india vs pakistan | ishaq dar | operation sindoor

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने खुलकर बात की. (Credit- AI)

पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर और ईरान को लेकर बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का साथ ईरान ने दिया था. हालांकि उन्होंने इस खुलासे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन ईरान और पाकिस्तान के रिश्ते अब सुधर रहे हैं. जून 2025 में और फरवरी 2026 में अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध में ईरान को पाकिस्तान ने मजबूत कूटनीतिक और राजनीतिक समर्थन दिया. मई 2025 में भारत के खिलाफ जंग में भी ईरान ने भी पाकिस्तान का जबरदस्त साथ दिया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

इशाक डार आभार जताने के लिए गए थे ईरान

इशाक डार ने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में यह दावा किया था. इशाक डार मई 2025 में ईरान के दौरे पर गए थे और इस यात्रा का मकसद भारत के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान का साथ देने के लिए शुक्रिया अदा करना था. लेकिन इशाक डार ने यह नहीं बताया कि ईरान से समर्थन लेने के पीछे पाकिस्तान का मकसद क्या है? बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद 7 मई 2025 को पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. इसके बाद 4 दिन के हिंसक टकराव के बाद सीजफायर हो गया था.

भारत-पाक टकराव पर ईरान ने क्या कहा था?

इशाक डार के दावे की सच्चाई की बात करें तो जब पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था और पाकिस्तान ने पलटवार किया था, तब ईरान ने दोनों देशों से संयम बरतने और तनाव को बातचीत के जरिए दूर करने की सलाह दी थी. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस समय दोनों देशों का दौरा किया था. अराघची ने तर्क दिया था कि ईरान के भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ दोस्ताना संबंध हैं. लेकिन अब इशाक डार का यह कहना है कि ईरान ने भारत के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान का साथ दिया था, उनके नापाक इरादों का संकेत देता है.

विज्ञापन

दुनिया में अलग-थलग पड़ गया था पाकिस्तान

पहलगाम आतंकी हमला कराने के आरोप पाकिस्तान पर लगे थे और पूरी दुनिया में आतंकी हमले की निंदा की थी. उस समय पाकिस्तान इंटरनेशनल लेवल राजनयिक रूप से अलग-थलग पड़ गया था. क्योंकि दुनिया के ज्यादातर देशों ने पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों के खिलाफ भारत के रुख का समर्थन किया था. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया था कि संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों में से सिर्फ 3 देशों ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत के रुख का विरोध किया. ज्यादातर देशों ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ