IPS Vivek Sahay West Bengal DGP: चुनाव आयोग (ECI) ने लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार समेत 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने के आदेश दे दिए। राजीव कुमार को हटाए जाने के बाद विवेक सहाय को नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। आइए जानते हैं कि विवेक सहाय कौन हैं?
कौन हैं IPS विवेक सहाय?
विवेक सहाय 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह पश्चिम बंगाल कैडर में नियुक्त हैं। वह इससे पहले महानिदेशक (डीजी), प्रोविजनिंग और होम गार्ड्स महानिदेशक रह चुके हैं। खास बात यह है कि विवेक सहाय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सुरक्षा प्रभारी भी रह चुके हैं। हालांकि, तीन साल पहले सीएम पर हमले के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। ये हमला मार्च 2021 में हुआ था। इस हमले में ममता बनर्जी को गंभीर चोटें आईं थीं। इसके बाद उन्हें सुरक्षा निदेशक के पद पर बहाल कर दिया गया।
चुनाव आयोग ने क्यों की कार्रवाई?
चुनाव आयोग ने यह कदम समान अवसर बनाए रखने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया की अखंडता सुनिश्चित करने के लिए उठाया है। पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी को हटाने के साथ ही चुनाव आयोग ने छह राज्यों के गृह सचिवों को भी हटाने के ऑर्डर दिए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और झारखंड का नाम शामिल है।
पश्चिम बंगाल में कब होंगे लोकसभा चुनाव?
पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं। यहां लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल, दूसरे का 26 अप्रैल, तीसरे का 7 मई और चौथे चरण का चुनाव 13 मई को होगा। इसके साथ ही पांचवें चरण का मतदान 20 मई, छठे चरण का मतदान 25 मई और सातवें चरण का 1 जून को होगा। जबकि नतीजे 4 जून को आएंगे।
ये भी पढ़ें: कौन हैं वो 4 गृह सचिव, जिनपर चुनाव आयोग ने चलाया चाबुक, तीन और के छीने पद
संबंधित खबरें
12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
6 mins ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
9 mins agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
49 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 hr agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
3 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
4 hrs agoLIVE: भारत पहुंचे लिकटेंस्टीन के प्रिंस, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत
4 hrs agoLIVE: MLC चुनाव मतगणना जारी, अनंत सिंह समर्थित प्रत्याशियों ने उठाए सवाल
4 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines