आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में शाहरुख खान ने धूम मचाई और श्रेया घोषाल ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया।
आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी के लिए मंच तैयार हो गया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बॉलीवुड सेलेब्स खूब धूम मचाएंगे।
---विज्ञापन---
सुनील गावस्कर ने 2008 में ब्रेंडन मैकुलम की शानदार पारी को याद किया।
आईपीएल 2025 उद्घाटन समारोह से पहले ईडन गार्डन्स में मौसम खुशनुमा है।
---विज्ञापन---
आईपीएल 2025 ओपनिंग सेरेमनी से पहले आरसीबी में जोश की वापसी।
आईपीएल 2025 ओपनिंग सेरेमनी से पहले केकेआर के खिलाड़ी की बॉलिंग प्रैक्टिस
---विज्ञापन---
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान IPL 18 के उद्घाटन समारोह में मंच पर आग लगाने के लिए आएंगे। वे अपनी बादशाहत दिखाएंगे।
मैच देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी सुबह से ही स्टेडियम में पहुंचने लगे हैं। लोग अपनी फेवरेट टीम की जर्सी में दिखाई दे रहे हैं। वहीं कोलकाता में सुबह से हो रही रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम तो खुशनुमा बना हुआ है, लेकिन ये कहीं न कहीं मैच का मजा किरकिरा भी कर सकता है। अगर बारिश तेज हो गई तो हो सकता है कि मैच कैंसिल भी करना पड़े।
---विज्ञापन---
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी में सलमान खान अपनी आगामी फिल्म सिकंदर के प्रमोशन के लिए आ सकते हैं। इसके अलावा बॉलीवडु स्टार श्रद्धा कपूर और वरुण धवन भी ओपनिंग सेरेमनी में मौजूद रहेंगे। ओपनिंग सेरेमनी में गायिका श्रेया घोषाल, पंजाबी गायक करण औजला और एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी अपनी परफॉर्मेंस देने वाली हैं।
दोनों टीमें इस सीजन में नए कप्तानों के साथ उतरने वाली है। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे हैं जबकि आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार के हाथों में है। सभी को टीम की परफॉर्मेंस देखने का इंतजार है। केकेआर और आरसीबी की कप्तानी की कप्तानी में टीम की परफॉर्मेंस देखने लायक होगी।
---विज्ञापन---
जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी शाम छह बजे से शुरू होगी। इसका आयोजन कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में होगा। ओपनिंग सेरेमनी का सीधा प्रसारण आप स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसको जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट देख सकते हैं।