International Yoga Day 2023: विश्व योग दिवस के मौके पर आज पूरी दुनिया में योग के रंग में रंगी हुई है। भारत समेत दुनिया के सभी देशों में लोग इस योग दिवस को खास बनाने में लगे हुए हैं। केंद्र सरकार के सभी मंत्रियों समेत राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने योग प्राणायाम किया। इस पल को गर्व और धन्य का क्षण कहा गया है।
अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस (International Yoga Day 2023) के मौके पर हम आपके लिए 10 ऐसी चुनिंदा तस्वीरें लेकर आए हैं, जिन्हें देख कर आपको भी गर्व होगा। भारतीय सेनाओं के जवानों ने देश के दुर्गम स्थानों पर योगाभ्यास कर योग की महत्ता को और ज्यादा बढ़ा दिया। बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी इस बार न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के वैश्विक उत्सव का नेतृत्व करेंगे। भारतीय समयानुसार शाम करीब 5:30 बजे वे कार्यक्रम में भाग लेंगे।
यहां देखें तस्वीरेंः-
- अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के मौके पर सिक्किम में योगा अभ्यास करते भारतीय सेना के जवान।
- तमिलनाडु में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के मौके पर जल योगा करता एक शख्स। जल योगा भी योग क्रियाओं का एक प्रमुख आसन है।
- राजस्थान के रेतीले इलाके में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग अभ्यास करते भरतीय सेना के जवान और अधिकारी।
- अरुणाचल प्रदेश की पैंगोग वैली में भारतीय थल सेना के जवानों ने योगाभ्यास किया। ये स्थान समुद्र तल से काफी ऊंचाई पर है।
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मुंबई के रेलवे स्टेशन पर समाजसेवी संस्थाओं और राहगीरों ने योग किया।
- जम्मू-कश्मीर के एक सैन्य कैंप में आईटीबीपी की डॉग स्क्वाय ने भी योग किया। इस दौरान स्क्वाड में तैनात ट्रेंड डॉग ने भी योग सत्र में अभ्यास किया।
- गुजरात के राजकोट में लोगों ने सामूहिक रूप से जल योगा कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान एक स्वीमिंग पूल में महिलाओं ने योग किया।
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा के बालासोर में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बालासोर वही स्थान है, जहां कुछ दिन पहले भीषण रेल हादसा हुआ था।
- मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया पर बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान महिलाएं और बच्चियां पारंपरिक मराठी ड्रेस में नजर आईं।
- उत्तर प्रदेश के दिल्ली से सटे नोएडा में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची। यहां के सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
दिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से बंद दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
17 mins agoअभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM के छोड़ने के आदेश
1 hr agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
3 hrs agoLIVE: ध्रुव राठी रिहा, चेतावनी के साथ दिल्ली पुलिस ने रात 3 बजे छोड़ा
3 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
11 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
13 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
14 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
14 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
14 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines