West Bengal Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ एक इंस्टा यूजर के पोस्ट से बवाल मच गया है। ये पोस्ट काफी भड़काऊ है। इस पोस्ट के लिए इंस्टा यूजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये इंस्टा यूजर एक लड़की थी, जो इंस्टाग्राम पर KirtiSocial नाम से हैंडल चलाती है। ये पूरा मामला उस समय सामने आया है जब कोलकाता स्थित आरजी कर अस्पताल में हुई रेप और मर्डर की घटना के खिलाफ डॉक्टरों में आक्रोश है। आम लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं और बंगाल के बाहर भी प्रोटेस्ट चल रहा है।
ये भी पढ़ेंः 14 चोटें, खुली आंखें, प्राइवेट पार्ट कुचला… कोलकाता रेप-मर्डर में नए खुलासे
‘ममता को इंदिरा की तरह…’
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी युवती का नाम कीर्ति शर्मा है। उस पर देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हत्या के लिए लोगों को उकसाने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी युवती ने इंस्टा पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ममता बनर्जी को इंदिरा गांधी की तरह गोली मारो। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते, तो मैं आपको निराश नहीं करूंगी।’
ये भी पढ़ेंः लड़की से रेट पूछने वाले मनचलों तक कैसे पहुंची पुलिस? नोएडा में कर रही थी कैब का इंतजार
कोलकाता पुलिस का बयान
रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलकाता पुलिस ने इस मामले पर बयान जारी किया है। पुलिस ने कहा कि KirtiSocial नाम की इंस्टाग्राम आईडी वाले आरोपी के संबंध में एक शिकायत प्राप्त हुई है। यूजर ने हाल ही में आरजी कर अस्पताल से जुड़ी घटना को लेकर तीन इंस्टाग्राम स्टोरी अपलोड की थीं। पोस्ट में पीड़िता की तस्वीर और पहचान शामिल है, जो काफी आपत्तिजनक है।
पुलिस ने कहा कि इसके साथ ही आरोपी ने दो और स्टोरी शेयर की हैं, जिनमें पश्चिम बंगाल की माननीय मुख्यमंत्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं और जान से मारने की धमकी दी थी। ये टिप्पणियां भड़काऊ हैं और सामाजिक अशांति पैदा कर सकते हैं और समुदायों के बीच नफरत बढ़ा सकते हैं।
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
3 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
4 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
5 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
6 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
9 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
9 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
10 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
12 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
12 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines