Infosys co-founder N Narayana Murthy Wipro chairman Azim Premji: इंफोसिस के को फाउंडर एन नारायण मूर्ति को कौन नहीं जानता है। उन्हें इतनी बड़ी सफलता ऐसे ही नहीं मिली बल्कि यह एक लंबे संघर्ष और मेहनत का नतीजा है। क्या आपको पता है कि लाखों करोड़ की कंपनी के मालिक नारायण मूर्ति को एकबार नौकरी से रिजेक्ट होना पड़ा था। नारायण मूर्ति को नौकरी देने से इनकार करने वाले शख्स भी कोई आम आदमी नहीं बल्कि विप्रो के पूर्व अध्यक्ष अजीम प्रेमजी थे। नारायण मूर्ति एक समय विप्रो में नौकरी चाहते थे, लेकिन अजीम प्रेमजी ने उन्हें ठुकरा दिया था। उस समय वे सोच भी नहीं सकते थे कि नौकरी मांगने वाला यह शख्स एकदिन इतना बड़ा आदमी बन जाएगा।
विप्रो से आवेदन अस्वीकार होने की बात नारायण मूर्ति ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताई है। सीएनबीसी-टीवी18 को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि विप्रो के पूर्व अध्यक्ष अजीम प्रेमजी ने बाद में उनसे कहा कि उन्हें काम पर न रखने का निर्णय एक गलती थी। उन्होंने बताया कि अजीम ने उनसे कहा कि अगर उन्हें विप्रो ने काम पर रख लिया होता तो दोनों और विप्रो के लिए चीजें अलग-अलग होतीं।
ये भी पढ़ें-कौन हैं जीडी गोयनका ग्रुप के CEO गौरव हिमकर, कैसे पहुंचे करोड़ों की कंपनी के शीर्ष पद पर
उधार लेकर शुरू की इंफोसिस
विप्रो में नौकरी का आवेदन रिजेक्ट हो जाने के बाद नारायण मूर्ति ने इंफोसिस जैसी बड़ी कंपनी बना दी। साल 1981 में उन्होंने अपने 6 साथियों के साथ कंपनी शुरू करने की योजना बनाई। इतना ही नहीं उन्हें इनफोसिस को शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये उधार लेना पड़ा। बता दें कि इंनफोसिस इस समय देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है।
खड़ी कर दी तीन गुना बड़ी कंपनी
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक 12 जनवरी 2024 तक, इंफोसिस का मूल्य 6.65 लाख करोड़ रुपये और विप्रो का मूल्य 2.43 लाख करोड़ रुपये है। यानी नारायण मूर्ति की कंपनी इस समय विप्रो से तीन गुना बड़ी है। नारायण मूर्ति ने अपने करियर की शुरुआत आईआईएम अहमदाबाद में नौकरी से की थी। यहां वे चीफ सिस्टम प्रोग्रामर थे। इंफोसिस से पहले उन्होंने सॉफ्ट्रोनिक्स की स्थापना की थी जो सफल नहीं हो पाई।
ये भी पढ़ें-Anant Ambani के ससुर से मिलिए, 755 करोड़ की कंपनी के मालिक हैं मुकेश अंबानी की छोटी ‘बहू’ के पिता
संबंधित खबरें
'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
30 mins agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
1 hr agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
2 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
3 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
4 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
4 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ मॉक संसद में सर्वसम्मति से 'महाभियोग प्रस्ताव' पास
5 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
5 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
5 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines