सऊदी अरब में फंसे उत्तरकाशी के रहने वाले इंद्रमणि नौटियाल की भारत वापसी के लिए पूरा उत्तराखंड एक साथ खड़ा हो गया है. लोगों ने इंद्रमणि की मदद के लिए दिल खोलकर पैसे डोनेट किए हैं. अब तक 1 करोड़ 80 लाख रुपये जुटाए जा चुके हैं. इंद्रमणि नौटियाल को सऊदी अरब से भारत वापस लाने के लिए पैसे की बेहद जरूरत है. उनपर एक केस को लेकर भारी जुर्माना लगाया गया था. उत्तराखंड सरकार ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर ये सिफारिश की थी कि इंद्रमणि को भारत वापस लाया जाए. जुर्माना राशि ज्यादा होने की वजह से मामला टलता सा नजर आया तो उत्तराखंड की जनता ने खुद ही अभियान शुरू कर दिया.
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
कौन हैं इंद्रमणि नौटियाल?
इंद्रमणि नौटियाल उत्तरकाशी जिले के गौरसौड़ा के रहने वाले हैं. साल 2017 में उन्हें सऊदी अरब में एक ड्राइवर की जॉब मिल गई थी और वो वहीं शिफ्ट हो गए. इंद्रमणि काफी खुश थे, उनका काम और जिंदगी दोनों बढ़िया चल रहे थे. लेकिन एक साल बाद सबकुछ उथल-पुथल हो गया. 2018 में इंद्रमणि से एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें सऊदी के नागरिक की मौत हो गई. इस मामले में नौटियाल को हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ केस चलने लगा और उन्हें एक साल की जेल हुई. इंद्रमणि पर 9 लाख सऊदी रियाल यानि करीब 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा. एक साल जेल की सजा काटने के बाद वो रिहा हो गए, लेकिन जुर्माने की रकम नहीं जुटा पाए.
बेटी ने शुरू की मुहिम
इंद्रमणि करीब 8 सालों से सऊदी अरब में ही फंसे हैं. भारत वापसी के लिए उन्हें जुर्माना भरना अनिवार्य है. अपने पिता को इस तरह परेशान देखकर बेटी दीपिका नौटियाल ने उन्हें वापस लाने की ठानी. उन्होंने पिता की घर वापसी के लिए केंद्र, प्रशासन और आम जनता से अपील की. दीपिका ने एक अभियान शुरू किया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ये मामला वायरल हो गया. आम जनता के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी इस मुहिम से जुड़ने लगे. लोगों ने इंद्रमणि को वापस लाने के लिए अपना खजाना खोल दिया. इंद्रमणि को वापस लाने के लिए करीब 2.29 करोड़ रुपये का टारगेट रखा गया है, जिसमें से अब तक 1.80 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं.
ये भी पढ़ें: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री धामी ने किया युवाओं से संवाद
संबंधित खबरें
Starlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
50 mins agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
1 hr ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
2 hrs agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
3 hrs ago10 अक्टूबर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
4 hrs agoLIVE: खरगे पहुंचे कनॉट प्लेस, विपक्षी सांसदों की लंच मीटिंग में हुए शामिल
6 hrs agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
7 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
14 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
15 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines