हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IndiGo आज से देगा 10000 का ट्रैवल वाउचर, कब तक रहेगा वैलिड और कैसे करें क्लेम-यूज?

IndiGo Travel Voucher: इंडिगो एयरलाइन ने उड़ानों के रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को ट्रैवल वाउचर देने का ऐलान किया था, जो आज से दिए जाएंगे. एयरलाइन ने सभी ट्रैवल एजेंटों और ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे यात्रियों को ट्रैवल वाउचर देना सुनिश्चित करें.

विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइन की उड़ानों का संकट करीब एक हफ्ते तक गहराया रहा.

IndiGo Travel Voucher: इंडिगो एयलाइन आज से यात्रियों को 10 हजार रुपये का ट्रैवल वाउचर देगा, लेकिन वाउचर उन यात्रियों को मिलेगा, जो 3-4 और 5 दिसंबर को रद्द हुई उड़ानों से प्रभावित थे. उड़ानें रद्द होने से हुई परेशानी को देखते हुए ही एयरलाइन ने मुआवजे के तौर पर वाउचर देने का फैसला किया है. यह वाउचर सरकारी मुआवजे से अलग और अतिरिक्त होगा. इंडिगो ने अपने ट्रैवल एजेंटों और ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों को यात्रियों को ट्रैवल वाउचर देने का निर्देश दे दिया है.

यह भी पढ़ें: Dark Pattern क्या होता है? जिसके सहारे 80 फीसदी पैसेंजर्स एयरलाइंस की बेईमानी का शिकार

एक साल तक वैलिड रहेगा वाउचर

बता दें कि इंडिगो का ट्रैवल वाउचर जिस तारीख को जारी होगा, उस तारीख से लेकर अगले 12 महीने (1 साल) तक वैलिड रहेगा. यह वाउचर बेस फेयर पर लागू होगा और इसे अगले एक साल के अंदर किसी भी फ्लाइट को बुक करते समय यूज किया जा सकेगा. अगर वाउचर नहीं मिला है तो customer.experience@goindigo.in पर ईमेल कर सकते हैं, जिसमें अपना PNR, नाम, कॉन्टैक्ट डिटेल्स देनी होगी. वहीं थर्ड-पार्टी बुकिंग जैसे MakeMyTrip) से भी इंडिगो से संपर्क कर सकते हैं.

विज्ञापन

ऐसे कर सकते हैं वाउचर को क्लेम

ट्रैवल वाउचर रिलीज होते ही यात्री के रजिस्टर्ड फोन नंबर पर एक कोड आएगा. इंडिगो एयरलाइन की ऑफिशियल वेबसाइट www.goindigo.in या मोबाइल ऐप पर बुकिंग के पेमेंट पेज पर जाएं और वाउचर टैब में कोड एंटर करके वाउचर को क्लेम और इस्तेमाल कर सकते हैं. बता दें कि डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट (FTDL) नियमों के कारण इंडिगो की फ्लाइट शेड्यूल प्लानिक गड़बड़ हो गई, जिसके चलते उड़ानों का संकट गहरा गया.

यह भी पढ़ें: भारत में कैसे मिलती है नई एयरलाइंस को मंजूरी, जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया?

विज्ञापन

इसलिए गहराया था उड़ानों का संकट

FTDL नियम लागू होने से एयरलाइन में पायलटों की कमी हो गई और करीब 5000 उड़ानें रद्द करनी पड़ गईं. इस संकट से लाखों यात्री प्रभावित हुए और देशभर में एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई. DGCA ने इंडिगो के फ्लाइट शेड्यूल में 10% की कटौती कर दी और एयरलाइन को शोकॉज नोटिस जारी करके जांच कमेटी गठित कर दी. साथ ही एयरलाइन को आदेश दिया कि वह यात्रियों को रिफंड दे और उनके सामान को उनके घर तक पहुंचाए. एयरलाइन को आर्थिक नुकसान तक उठाना पड़ा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola