Indigo pilot assault case: इंडिगो पायलट को थप्पड़ मारने के मामले में कारणों का खुलासा हुआ है। घटना के दिन प्लेन में मौजूद एक अन्य यात्री ने सिलसिलेवार उस दिन के घटनाक्रम को बयां किया है। X (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर अपने ओपन लेटर में सहयात्री Sanal Vij ने आरोप लगाया कि इस पूरी घटना में एयरलाइंस अपनी गलतियों और मिसमैनेजमेंट को छुपा रहा है। जबकि उस दिन भूख और 10 घंटे से अधिक इंतजार के बाद सभी यात्रियों के सब्र का बांध टूट चुका था।
नहीं दिया पानी, क्रू मेंबर ने इग्नोर की बात
उस दिन indigo की उस फ्लाइट में मौजूद सनल विज ने कहा कि वह थप्पड़ मारने को सपोर्ट नहीं करते हैं। उनका मानना है कि साहिल कटारिया (थप्पड़ मारने वाला युवक) को ऐसा नहीं करना चाहिए था। लेकिन जो वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वह चंद सेकंड की है। इससे पहले साहिल समेत अन्य यात्रियों की पीड़ित को पायलट अनुप कुमार से बहस हुई थी। लोग घंटों से भूखे होने और बच्चों व बुजुर्गों को पीने का पानी देने की रिक्वेस्ट कर रहे थे। लेकिन क्रू मेंबर लगातार से ग्राउंड स्टाफ के साथ लंबी-लंबी बातें कर रहे थे और उन्हें मांगने पर भी उन्हें पानी नहीं दिया गया।
लगातार कहने के बावजूद विमान का गेट बंद नहीं किया गया
विज का कहना था कि इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 2175 को उस दिन सुबह 7:40 बजे Delhi से Goa के लिए रवाना होना था। लेकिन वह शाम 5:35 बजे रवाना हुई। इस बीच पहले तो घंटों इंतजार के बाद 12:20 pm बजे एयरलाइंस कर्मियों ने बोर्डिंग शुरू की। फिर महज 30 मिनट में सभी यात्रियों के विमान में बैठने के बाद तकरीबन दोपहर 2:50 बजे तक विमान ने उड़ान नहीं भरी। साहिल कटारिया पर को पालयट की शिकायत पर दिल्ली एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा साहिल को सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
1 hr agoLIVE: रामलीला मैदान के लिए मिंटो ब्रिज से निकला INDIA ब्लॉक का काफिला
3 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
4 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
11 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
12 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
12 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
13 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines