---विज्ञापन---

देश angle-right

IndiGo पायलट को थप्पड़ मारने की सच्चाई! को-पैसेंजर ने बताया उस दिन प्लेन में क्या हुआ?

Indigo pilot assault case: को पैसेंजर के अनुसार थप्पड़ मारने से पहले लोग पीने के लिए पानी मांग रहे थे। पैसेंजर बैठने के घंटों बाद तक गेट बंद नहीं किया गया।

---विज्ञापन---

Indigo pilot assault case: इंडिगो पायलट को थप्पड़ मारने के मामले में कारणों का खुलासा हुआ है। घटना के दिन प्लेन में मौजूद एक अन्य यात्री ने सिलसिलेवार उस दिन के घटनाक्रम को बयां किया है। X (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर अपने ओपन लेटर में सहयात्री Sanal Vij ने आरोप लगाया कि इस पूरी घटना में एयरलाइंस अपनी गलतियों और मिसमैनेजमेंट को छुपा रहा है। जबकि उस दिन भूख और 10 घंटे से अधिक इंतजार के बाद सभी यात्रियों के सब्र का बांध टूट चुका था।

---विज्ञापन---

नहीं दिया पानी, क्रू मेंबर ने इग्नोर की बात 

उस दिन indigo की उस फ्लाइट में मौजूद सनल विज ने कहा कि वह थप्पड़ मारने को सपोर्ट नहीं करते हैं। उनका मानना है कि साहिल कटारिया (थप्पड़ मारने वाला युवक) को ऐसा नहीं करना चाहिए था। लेकिन जो वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वह चंद सेकंड की है। इससे पहले साहिल समेत अन्य यात्रियों की पीड़ित को पायलट अनुप कुमार से बहस हुई थी। लोग घंटों से भूखे होने और बच्चों व बुजुर्गों को पीने का पानी देने की रिक्वेस्ट कर रहे थे। लेकिन क्रू मेंबर लगातार से ग्राउंड स्टाफ के साथ लंबी-लंबी बातें कर रहे थे और उन्हें मांगने पर भी उन्हें पानी नहीं दिया गया।

लगातार कहने के बावजूद विमान का गेट बंद नहीं किया गया

विज का कहना था कि इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 2175 को उस दिन सुबह 7:40 बजे Delhi से Goa के लिए रवाना होना था। लेकिन वह शाम 5:35 बजे रवाना हुई। इस बीच पहले तो घंटों इंतजार के बाद 12:20 pm बजे एयरलाइंस कर्मियों ने बोर्डिंग शुरू की। फिर महज 30 मिनट में सभी यात्रियों के विमान में बैठने के बाद तकरीबन दोपहर 2:50 बजे तक विमान ने उड़ान नहीं भरी। साहिल कटारिया पर को पालयट की शिकायत पर दिल्ली एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा साहिल को सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी।

First published on: Jan 17, 2024 10:27 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola