हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IndiGo की मोनोपोली खत्म… आसमान में उतरीं शंख एयर, अल हिन्द एयर, फ्लाई एक्सप्रेस नई एयरलाइंस, मंत्रालय ने दी मंजूरी

हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। अब यात्रा के लिए सीमित विकल्पों का दौर खत्म होने वाला है। हाल ही में इंडिगो एयरलाइन में अव्यवस्थाओं के चलते देशभर में यात्री परेशान हुए थे। अब उनके लिए नए विकल्प आ गए हैं। देश में 3 नई एयरलाइन को मंजूरी मिली है। पढिए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

हाल ही दिनों में इंडिगो एयरलाइंस के संकट को पूरे देश ने झेला। इसकी भी खूब चर्चा हुई कि भारत में एयर ट्रैफिक में इंडिगो की मोनोपोली हो गई है। अब इस मोनोपोली का खात्मा होते दिख रहा है। भारतीय एयरलाइंस में 3 नए कंपनियों की एंट्री हो चुकी है। शंख एयर, अल हिन्द एयर और फ्लाई एक्सप्रेस को उड्डयन मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।

भारत में एअर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट समेत और भी कई एयरलाइन कंपनियां हैं, लेकिन पिछले डीजीसीए के नियम और स्टॉफ में भारी कम के चलते सबसे बड़ी कंपनी इंडियो बैकपुट पर आ गई थी। इंडिगो की सैकड़ों फ्लाइट डिले या कैंसल होने लगीं। दिल्ली, अहमदाबाद, बंगलौर, मुंबई समेत भारत के सभी बड़े एयरपोर्ट पर कई दिनों तक यात्रियों का भारी जमावड़ा लगा रहा। अब नई फ्लाइट्स आने से लोगों के कई विकल्प मिल सकेंगे। माना जा रहा है कि इस उड़ान योजना से छोटी एयरलाइंस को मजबूती मिली है।

यह भी पढ़ें: ‘हवाई यात्रा को कंट्रोल नहीं कर सकते…’, लोकसभा में ऐसा क्यों बोले उड्डयन मंत्री नायडू?

विज्ञापन

बता दें कि शंख एयरलाइन उत्तर प्रदेश स्थित विमानन कंपनी है। शुरुआत में ये एयरलाइन लखनऊ से वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, चित्रकूट, इंदौर और देहरादून के लिए सेवाएं शुरू करेगी।

यह भी पढ़ें: IndiGo केस में 4 इंस्पेक्टरों पर गिरी गाज, DGCA ने किए सस्पेंड, फ्लाइट ऑपरेशन के लिए थे जिम्मेदार

विज्ञापन

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में भारतीय आसमान में उड़ान भरने की इच्छुक नई एयरलाइनों शंख एयर, अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस की टीमों से मिलकर मुझे बेहद खुशी हुई। कहा कि शंख एयर को मंत्रालय से पहले ही एनओसी मिल चुकी है, जबकि अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस को इस सप्ताह एनओसी प्राप्त हुई हैं।

हालांकि अब सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा कि क्या ये लाइन मार्केट में अपनी जगह बना पाएंगी। इंडिगो से परेशान होकर यात्री इन नए विकल्पों को वरीयता देंगे या इंडिगो पर अपना भरोसा बनाए रखेंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola