IndiGo केस में 4 इंस्पेक्टरों पर गिरी गाज, DGCA ने किए सस्पेंड, फ्लाइट ऑपरेशन के लिए थे जिम्मेदार

IndiGo Flights Crisis: इंडिगो एयरलाइन के मामले में DGCA और केंद्र सरकार का एक्शन लगातार जारी है और अब अथॉरिटी ने फ्लाइट ऑपरेशन्स के लिए जिम्मेदार 4 इंस्पेक्टरों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. यह चारों अधिकारी फ्लाइट ऑपरेशनल रूल्स के पालन के देख-रेख के अलावा पायलटों की ट्रेनिंग के लिए भी जिम्मेदार थे.

indigo airline flights crisis

इंडिगो एयरलाइन की उड़ानें रद्द होने का सिलसिला 2 दिसंबर से चल रहा है.

इंडिगो एयरलाइन में गहराए संकट की गाज 4 फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टरों पर गिरी है, जिन्हें डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने सस्पेंड कर दिया है. DGCA ने अपनी 4 सदस्यों वाली जांच कमेटी की इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स से पूछताछ से पहले चारों अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया. चारों अधिकारी एयरलाइंस की सेफ्टी, पायलटों की ट्रेनिंग और ऑपरेशनल नियमों की देखरेख के लिए जिम्मेदार थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं सस्पेंड किए गए इंस्पेक्टर

सस्पेंड किए गए इंस्पेक्टरों के नाम कैप्टन सीमा झामनानी, कैप्टन ऋषि राज चटर्जी, कैप्टन एक पोखरियाल और कैप्टन प्रियम कौशिक शामिल हैं. 2 दिसंबर से अब तक इंडिगो एयरलाइन की करीब 3000 फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं, जिसका कारण फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट (FDTL) के नियमों को ठीक से लागू नहीं करना था. एरलाइन का मिसमैनेजमेंट और क्रू रोस्टर के मैनेजमेंट में गड़बड़ी भी संकट के लिए जिम्मेदार थी.

2 दिसंबर से रद्द हो रहीं उड़ानें

बता दें कि इंडिगो एयरलाइन देश की बड़ी एविएशन कंपनियों में से एक है, लेकिन FTDL नियमों का सही तरीके के पालन नहीं करने के कारण कंपनी 2 दिसंबर से क्राइसिस झेल रही है. 2 दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच एयरलाइन की करीब 3000 उड़ानें रद्द हुईं, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा. DGCA ने एक नवंबर से FDTL के नए नियम लागू किए थे, जिसके तहत पायलटों के वीकली रेस्ट की संख्या बढ़ाई गई.

विज्ञापन

क्रू की शॉर्टेज से गहराया संकट

एयरलाइन ने पायलटों को वीकली रेस्ट दे दिए, लेकिन उनकी जगह रिलीवर पायलट तैयार नहीं किए, जिस वजह से पीक सीजन में एयरलाइन में क्रू की कमी का संकट गहरा गया. दिल्ली-मुंबई समेत देशभर के एयरपोर्ट पर यात्रियों का हुजूम लग गया. संकट गहराता देखकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय और DGCA ने दखल दिया. एयरलाइन को पैसेंजरों को रिफंड देने और उनके लगेज को तलाशकर घर तक पहुंचाने का आदेश दिया.

विज्ञापन

उड़ानों में हुई 10% की कटौती

विंटर सीजन के लिए एयरलाइन की उड़ानों में 10 प्रतिशत की कटौती कर दी और एयरलाइन के CEO पीटर को शोकॉज नोटिस जारी करके 4 सदस्यीय टीम जांच के लिए गठित की. सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने किराया सीमा लागू करके दूसरी एयरलाइंस को आदेश दिया कि वे संकट की स्थिति में यात्रियों को सहयोग करें. भारतीय रेलवे ने भी संकट के समय मदद का हाथ बढ़ाते हुए करीब 90 स्पेशल ट्रेनें यात्रियों के लिए चलाई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ