Indigo का सिस्टम हुआ ठप, एयरलाइंस ने यात्रियों को छोड़ा 'रामभरोसे'

Indigo goes offline: एयरलाइन ने लोगों को हुई परेशानी पर खेद जताया है। उसने कहा कि वह अपने सिस्टम को अपडेट कर रहे हैं।

Indigo Flight Bomb Threat

दोनों फ्लाइट आज सुबह मुंबई से टेकऑफ हुई थीं।

Indigo goes offline: देशभर में इंडिगो की ऑनलाइन सेवाएं ठप हो गई हैं। जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन सिस्टम बंद होने से यात्री उड़ान में कोई भी बदलाव और वेब-चेक नहीं कर सके। एयरलाइंस का सिस्टम ऑफ़लाइन होने से उसकी साइट, ऐप और ग्राहक सेवा सुबह पूरी तरह बंद हो गई। इंडिगो ने ट्वीट कर कहा कि सुबह 8:30 बजे तक हम ऑफ़लाइन है। उड़नों का स्टेटस मौसम पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन

https://twitter.com/IndiGo6E/status/1747204374508753122

विज्ञापन

ऑनलाइन स्टेटस चेक नहीं कर सके यात्री

जानकारी के अनुसार 16 जनवरी रात 11 बजे बाद सिस्टम अपडेट होना शुरू हुआ था। जिससे एयरलाइन की सभी ऑनलाइन सेवाएं अचानक ऑफलाइन हो गई। यानि लोग नए टिकट बुक नहीं कर सके। जिन लोगों ने पहले से टिकट बुकिंग की हुई थी वह ऑनलाइन उसका स्टेटस चेक नहीं कर सके। उनकी उड़ान लेट है या समय पर चल रही है उन्हें यह जानकारी नहीं मिल सकी।

हवाईअड्डों पर अफरातफरी का माहौल बन गया

Indigo के offline होने से यात्री वेब-चेक नहीं कर सके। जिससे हवाईअड्डों पर अफरातफरी का माहौल था। दिल्ली एयरपोर्ट पर लोग इंफॉर्मेशन के लिए भटकते दिखाई पड़े। एयरलाइन का सिस्टम ठप होने से उसकी वेबसाइट, ऐप और ग्राहक सेवा सुबह पूरी तरह बंद हो गई। हवाईअड्डों पर मैनुअली काम हुआ। एयरलाइन के काउंटर पर लोगों का अपनी फ्लाइट का स्टेटस जानने के लिए तांता लगा हुआ था। कई लोगों की एयरलाइंसकमियों से बहस होते हुए भी दिखी।

विज्ञापन

मुंबई रनवे पर बैठाकर दिया था खाना 

इंडिगो ने इस सब पर खेद जताते हुए कहा कि वह यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रयासरत हैं। अगले कुछ घंटों में सब कुछ ठीक होने की उम्मीद है। बता दें इससे पहले 15 जनवरी को मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो ने यात्रियों को रनवे पर बैठाकर खाना दिया था। उस समय यह मामला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था। सोशल मीडिया पर लोगों ने एयरलाइन की कड़ी आलोचना की थी।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ