IndiGo Flight Pilot Slapping Case: इन दिनों घने कोहरे के चलते कई फ्लाइट देरी से चल रही हैं। जिसकी वजह से यात्रियों का धैर्य जवाब दे रहा है। हालांकि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि किसी भी तरह के दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट में पायलट को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया, जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। उस फ्लाइट में बैठी रूस की एक को-पैसेंजर ने आपबीती बताई है।
लगभग 10 घंटे इंतजार के बाद फ्लाइट में मिली थी एंट्री
मॉडल एवगेनिया बेल्सकिया उसी फ्लाइट से यात्रा कर रही थीं। उन्होंने एक्स पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। बेल्सकिया ने कहा कि दिल्ली-गोवा इंडिगो फ्लाइट (6E-2175) को रविवार सुबह 7:30 बजे उड़ान भरनी थी।
इस फ्लाइट को पकड़ने के लिए सभी लोग सुबह 6 बजे ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे। फ्लाइट में देरी हुई और हम सभी एयरपोर्ट पर लगातार इंतजार करने लगे। लगभग 10 घंटे तक हमने इंतजार किया। आखिरकार इस इंतजार के बाद हमें फ्लाइट में अंदर जाने की अनुमति मिली। अंदर बैठने के बाद हमने फिर 2-3 घंटे और इंतजार किया।
बेल्सकिया ने आगे कहा कि इसके बाद सभी यात्रियों का धैर्य जवाब देने लगा। ”जब सभी ने केबिन क्रू से इस वेटिंग टाइम के बारे में सवाल पूछना शुरू किया तो ये झगड़ा शुरू हुआ। पायलट ने हमें जानकारी देते हुए कहा कि फ्लाइट में अब और देरी होगी।”
पायलट पर हमला करना पूरी तरह से गलत
बेल्सकिया के मुताबिक, पायलट पर हमला करना पूरी तरह से गलत है। इसे किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता, लेकिन तथ्य यह है कि हमसे अच्छा व्यवहार करने के बजाय वह हमें ही दोषी ठहराने लगा। जिसके बाद ये पूरी घटना हुई।”
जानकारी के अनुसार जिस पायलट पर हमला किया गया, उनका नाम अनूप कुमार है। जबकि जिस यात्री ने थप्पड़ मारा उसका नाम साहिल कटारिया है। दिल्ली पुलिस ने कटारिया पर मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: Indigo की फ्लाइट का 13 घंटे इंतजार, फिर भी नहीं भरी उड़ान तो पायलट को जड़ा थप्पड़, Watch Video
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
1 hr agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 hr ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
2 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
2 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
3 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
3 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
8 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
9 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
10 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines