---विज्ञापन---

देश angle-right

Indigo की फ्लाइट में पायलट को मारा था थप्पड़, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

Passenger punches Indigo pilot: मामले में को पायलट की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

---विज्ञापन---

Passenger punches Indigo pilot: इंडिगो की फ्लाइट में देरी होने पर पायलट को थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एयरपोर्ट सुरक्षा में तैनात सीआईएसफ हरकत में आई है। अब थप्पड़ मारने वाले युवक को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है। घटना के दौरान उसके साथ एक युवती भी थी। इधर, मामले में को पायलट अनूप कुमार की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

---विज्ञापन---

दिल्ली पुलिस ने की FIR

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E2175 में 14 जनवरी को यह घटना हुई है। कोहरे के चलते उड़ानें 13 घंटे से ज्यादा देरी से चल रही थीं। जिसके चलते गुस्से में यात्री साहिल कटारिया ने को पायलट अनुप कुमार को थप्पड़ मार दिया। अब को पायलट की शिकायत पर आईपीसी की धारा 323/341/290 ipc और एयरक्राप्ट नियम संख्या 22 के हिसाब से मारपीट और अभ्रद व्यवहार करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

अब पकड़े जाने पर युवक मांग रहा माफी 

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर थप्पड़ मारने वाले युवक की एक और वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में CISF और इंडिगो अधिकारी उसे प्लेन से नीचे उतारते हुए दिख रहे हैं। उसे पीछे उसके साथ सफर कर रही युवती आती नजर आ रही है। नीचे आने के बाद कर्मचारी अपने सीनियर अधिकारी की तरफ इशारा करते हैं। वह अधिकारी से हाथ जोड़कर माफी मांगता दिख रही है।

सोशल मीडिया पर भड़के लोग  

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर लोग इस मामले में जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोग पूरे मसले में थप्पड़ मारने वाले युवक की गलती बता रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करने वाले ईश्वर सिंह ने लिखा उड़ान लेट होने पर एयरलाइन कर्मचारियों की क्या गलती है। मनीष ने लिखा की आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। डॉक्टर सौरभ ने कहा आरोपी को No Fly लिस्ट में डाल देना चाहिए। एक अन्य ने लिखा आरोपी ने गुस्से में यह कदम उठाया है।​

First published on: Jan 15, 2024 12:12 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola