कैसे टूटी फ्लाइट की Nose Cone? इंडिगो ने जारी किया बयान, 227 यात्री थे सवार

तेज तूफान के बीच इंडिगो फ्लाइट की Nose Cone टूटने और इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर इंडिगो की तरफ से बयान आया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2142 को रास्ते में अचानक ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा।

indigo flight, Pakistan Airspace।

पाकिस्तान ने इमरजेंसी में भी अपने एयरस्पेस के इस्तेमाल की नहीं दी इजाजत।

विज्ञापन

तेज तूफान के बीच इंडिगो फ्लाइट की Nose Cone टूटने और इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर इंडिगो की तरफ से बयान आया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2142 को रास्ते में अचानक ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा। फ्लाइट और केबिन क्रू ने स्थापित प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान को श्रीनगर में सुरक्षित रूप से उतारा गया। विमान के आगमन के बाद हवाई अड्डे की टीम ने ग्राहकों की भलाई और आराम को प्राथमिकता देते हुए उनकी देखभाल की। आवश्यक निरीक्षण और रखरखाव के बाद विमान को छोड़ दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि घटना के समय जहाज में 227 यात्री सवार थे।


वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

यात्रियों के मुताबिक, विमान में उस समय अचानक तेज झटके महसूस हुए, जब वह खराब मौसम के बीच से गुजर रहा था। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में यात्रियों के बीच घबराहट और अस्थिरता की स्थिति देखी जा सकती है। इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि विमान को तकनीकी जांच के लिए अस्थायी रूप से उड़ान से हटा लिया गया है और सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

Advertisment

अगले 24 घंटों में कई राज्यों में अलर्ट

दिल्ली में दिनभर की उमस भरी गर्मी के बाद शाम को 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए कई राज्यों में तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। श्रीनगर और कश्मीर के अन्य हिस्सों में भूस्खलन की आशंका भी जताई गई है, जिसके चलते प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ