इंडिगो की फ्लाइट एक बार फिर से यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई. चेन्नई से सिंगापुर जाने वाली IndiGo की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. ये फ्लाइट तय समय पर उड़ान नहीं भर सकी और करीब 200 से ज्यादा यात्रियों को 5 घंटों तक विमान के अंदर ही बैठकर इंतजार करना पड़ा. घटना 24 फरवरी की बताई जा रही है, जब फ्लाइट सुबह रवाना होने वाली थी.
ये भी पढ़ें: एअर इंडिया पर लगा 1 करोड़ जुर्माना, DGCA ने दी एक नियम का उल्लंघन करने की सजा, जानें क्या है मामला?
क्या है मामला?
जानकारी के मुताबिक, विमान में सभी यात्रियों के बैठने के बाद तकनीकी खराबी सामने आई. एयर कंडीशनिंग सिस्टम में दिक्कत के कारण केबिन में गर्मी बढ़ गई. इसके बाद विमान को जांच के लिए वापस खड़ा किया गया. तकनीकी जांच और मरम्मत में समय लगने की वजह से उड़ान में लगातार देरी होती चली गई. इसी दौरान एक और समस्या सामने आई. फ्लाइट के पायलट और केबिन क्रू की ड्यूटी का निर्धारित समय पूरा हो गया, जिसे एविएशन नियमों में ‘फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन’ कहा जाता है. नियमों के मुताबिक तय समय से ज्यादा काम करने की इजाजत नहीं होती, इसलिए क्रू को बदला गया. नई क्रू टीम के आने और उनकी अंतरराष्ट्रीय उड़ान से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने में भी समय लग गया.
यात्रियों को बाहर नहीं निकलने दिया गया
यात्रियों में सबसे ज्यादा नाराजगी इस बात की थी कि उन्हें विमान से बाहर नहीं जाने दिया गया और वो अंदर गर्मी से ही परेशान होते रहे. एयरलाइन की ओर से बताया गया कि ये एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान थी और यात्री पहले ही इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी कर चुके थे. अगर उन्हें बाहर उतारा जाता तो दोबारा सुरक्षा और इमिग्रेशन से गुजरना पड़ता, जिससे देरी और बढ़ सकती थी. इसी वजह से यात्रियों को विमान के अंदर ही इंतजार करने को कहा गया.
इंडिगो ने दी सफाई
कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की. यात्रियों का कहना था कि उन्हें सही जानकारी नहीं दी जा रही थी और लंबे समय तक बंद विमान में बैठना बेहद असहज रहा. बच्चों, बुजुर्गों और बीमार यात्रियों के लिए ये हालात और भी मुश्किल थे. एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है. तकनीकी कारणों और क्रू बदलाव की वजह से देरी हुई, जिसके लिए खेद है. एयरलाइन के मुताबिक यात्रियों को समय-समय पर जानकारी और जरूरी सुविधाएं देने की कोशिश की गई. आखिरकार लंबे इंतजार के बाद फ्लाइट चेन्नई से सिंगापुर के लिए रवाना हुई.
ये भी पढ़ें: 30 मिनट में नोएडा से गुरुग्राम पहुंचेंगे! आ रही है Air Taxi; जानें किराया से लेकर लॉन्चिंग डेट तक
संबंधित खबरें
कौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
31 mins agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
1 hr agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
2 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
3 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
4 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines