---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

30 म‍िनट में नोएडा से गुरुग्राम पहुंचेंगे! आ रही है Air Taxi; जानें क‍िराया से लेकर लॉन्‍च‍िंग डेट तक

इसे मिडनाइट (Midnight) नाम दिया गया है. यह एक Electric Vertical Take-off and Landing (eVTOL) विमान है और इसमें पायलट के अलावा 4 यात्री एक साथ बैठ सकेंगे. यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक है, इसलिए न तो इससे प्रदूषण होगा और न ही हेलीकॉप्टर जैसा शोर.

---खबर नीचे जारी है---

नोएडा से गुरुग्राम की दूरी तय करने में अभी पीक आवर्स में 2 से 2.5 घंटे लग जाते हैं, लेकिन एयर टैक्सी (Air Taxi) इस सफर को सिर्फ 30 मिनट में समेटने वाली है. IndiGo की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज और आर्चर एवििएशन मिलकर इसे भारत में हकीकत बनाने जा रहे हैं. जी हां अब आपको ट्रैफ‍िक की च‍िकच‍िकबाजी से राहत म‍िल जाएगी. आइये आपको बताते हैं क‍ि एयर टैक्‍सी की सर्व‍िस कब शुरू होगी, इसका क‍िराया क‍ितना होगा और इसकी बुक‍िंग कहां से होगी…

कब शुरू होगी यह सेवा? (Air Taxi Launching Date)

भारत में एयर टैक्सी सेवा के 2026 के अंत तक शुरू होने की पूरी संभावना है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) और DGCA के साथ मिलकर इसके लिए रूट्स और एयर कोरिडोर (Air Corridors) फाइनल किए जा रहे हैं. 2026 के मध्य तक इसका ट्रायल रन पूरा होने की उम्मीद है.

---खबर नीचे जारी है---

UP सरकार की महिला उद्यमी क्रेड‍िट कार्ड क्‍या है? क्‍या हैं इसके फायदे, कौन है एल‍िज‍िबल? जानें A to Z

किराया कितना होगा? (Air Taxi Fare)
सबसे ज्यादा चर्चा इसके किराए को लेकर है. आर्चर एविएशन के मुताबिक नोएडा से गुरुग्राम के सफर के लिए हर यात्री को 2000 से 3000 रुपये के बीच खर्च करने पड़ सकते हैं. यह किराया उबर या ओला की प्रीमियम कैब (Uber Premier) के लगभग बराबर है, लेकिन समय की बचत 80% से ज्यादा होगी.

---खबर नीचे जारी है---

कैसी होगी यह एयर टैक्सी? (Air Taxi Features)
इसे मिडनाइट (Midnight) नाम दिया गया है. यह एक Electric Vertical Take-off and Landing (eVTOL) विमान है और इसमें पायलट के अलावा 4 यात्री एक साथ बैठ सकेंगे. यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक है, इसलिए न तो इससे प्रदूषण होगा और न ही हेलीकॉप्टर जैसा शोर.

बैंक लॉकर में रखा सोना अगर चोरी हो जाए, तो क्‍या बैंक करेगा र‍िफंड? जानें क्‍या कहते हैं न‍ियम

---खबर नीचे जारी है---

कहां बनेंगे वर्टीपोर्ट (Air Taxi Vertiports)?
जैसे हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड होते हैं, एयर टैक्सी के लिए वर्टीपोर्ट बनाए जाएंगे. नोएडा के प्रमुख कमर्शियल हब, संभावत: सेक्टर-18 या नोएडा एक्सप्रेसवे में वर्टीपोर्ट बनेगा. गुरुग्राम में साइबर हब या गोल्फ कोर्स रोड के पास स्टेशन बनाए जाने की योजना है. इसके अलावा कनॉट प्लेस (Delhi) से गुरुग्राम के बीच भी रूट शुरू होगा, जो सफर को मात्र 7 मिनट का कर देगा.

इससे क्या बदलेगा?
सीधे-सीधे यात्र‍ियों के समय की बचत होगी. अभी लगने वाला 90-120 मिनट का समय, महज 27-30 मिनट हो जाएगा. दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के भारी जाम से राहत म‍िलेगी और यह सेवा केवल ऑफिस जाने वालों के लिए नहीं, बल्कि मेडिकल इमरजेंसी के लिए भी गेम-चेंजर साबित हो सकती है.

---खबर नीचे जारी है---

राशन कार्ड हो जाएगा बेकार, नहीं म‍िलेगा राशन! इस तारीख से पहले करा लें E-KYC; जानें तरीका

2026 भारत के शहरी यातायात के लिए एक क्रांतिकारी साल होने वाला है. अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो इस साल के अंत तक आप आसमान से नोएडा-गुरुग्राम का सफर तय कर पाएंगे.

---खबर नीचे जारी है---

एयर टैक्सी की बुकिंग कैसे होगी?
एयर टैक्सी की बुकिंग भी उतनी ही आसान होगी जितनी आज आप कैब बुक करते हैं.

मोबाइल ऐप: IndiGo अपने मुख्य ऐप या एक नए समर्पित प्लेटफॉर्म (संभावित नाम: Archer-InterGlobe App) के माध्यम से इसकी बुकिंग शुरू करेगा.

---खबर नीचे जारी है---

बुकिंग स्लॉट: आप अपनी उड़ान का समय पहले से तय (Schedule) कर सकेंगे. क्‍योंक‍ि एक बार में केवल 4 यात्री ही जा सकते हैं, इसलिए ‘पूलिंग’ (Pooling) का विकल्प भी मिल सकता है ताकि किराया कम रहे.

चेक-इन प्रक्रिया: वर्टीपोर्ट पर बायोमेट्रिक या फेस-स्कैन के जरिए बहुत ही तेज चेक-इन होगा, ताकि सड़क मार्ग से बचाया गया समय हवाई अड्डे की लंबी लाइनों में खराब न हो.

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 13, 2026 08:31 AM

End of Article

About the Author

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती, BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 के साथ स‍ितंबर 2025 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं। News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर लिखने के साथ-साथ एजुकेशन की भी जिम्मेदारी संभालती हैं। बी.कॉम की पढ़ाई द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से की है और YMCA, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Read More

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती, BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 के साथ स‍ितंबर 2025 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं। News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर लिखने के साथ-साथ एजुकेशन की भी जिम्मेदारी संभालती हैं। बी.कॉम की पढ़ाई द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से की है और YMCA, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola