देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस में से एक इंडिगो ने एक बड़ा फैसला लेकर चौंका दिया है. कंपनी ने अपने चौड़ी बॉडी वाले जहाजों का सेवाएं बंद करने का ऐलान किया है, यानी कंपनी के वाइड-बॉडी ऑपरेशन बंद हो जाएंगे. कंपनी ने ऑपरेशन बंद की तारीख 25 अक्टूबर फाइनल की है. वहीं ऑपरेशन बंद करने की वजह जियो पॉलिटिकल स्ट्रेस, हवाई क्षेत्र की पाबंदियों और ईंधन की बढ़ती कीमतें हैं, जिसके कारण कंपनी की लागत बढ़ी और नुकसान होने लगा. एयरस्पेस बंद करने पड़े और कंपनी पर रेवेन्यू को लेकर दबाव बढ़ने लगा.
दुबई से 194 यात्रियों को मुंबई ले जा रहे इंडिगो विमान से उठा धुआं, राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
डैम्प लीज एग्रीमेंट भी खत्म करेगी एयरलाइंस
इंडिगो एयरलाइंस कंपनी अक्टूबर महीने में ही नॉर्स अटलांटिक एयरवेज के साथ डैम्प लीज एग्रीमेंट भी खत्म करेगी. मुंबई और एम्स्टर्डम के बीच फ्लाइट के लिए डैम्प लीज पर लिए गए 787-9 एयरक्राफ्ट की सर्विस बंद होगी. साल 2025 की शुरुआत में 6 बोइंग 787-9 एयरक्राफ्ट लिए गए थे, लेकिन 25 अक्टूबर से सर्विस एयरबस A321XLR में चेंज हो जाएगी. इसके बाद इंडिगो एयरलाइंस लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के लिए अपनी फ्लाइट सर्विस को तब तक बंद रखेगी, जब तक ऑर्डर किए हुए 350-900 एयरक्राफ्ट की डिलीवरी नहीं मिल जाती.
क्यों लिया गया सर्विस बंद करने का फैसला?
इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी घोषणा में सर्विस बंद करने के पीछे की वजह बताई है. एयरलाइंस का कहना है कि ऑपरेटिंग माहौल काफी बदल गया है और लागत बढ़ गई है. एयरस्पेस को लेकर पाबंदियां, ईंधन की बढ़ती कीमतें और करेंसी के दबाव ने लागत बढ़ाई है. रूट कैपेसिटी, रेगुलर फ्लाइट शेड्यूल, कनेक्टिविटी और कॉम्पिटिटिवनेस पर असर डाला है. ऑपरेशनल और आर्थिक चुनौतियों, एविएशन मार्केट में रिस्क लेने की क्षमता कम होने के कारण ही वाइड बॉडी ऑपेशन प्रोजेक्ट की पूरी समीक्षा की गई और इसे बंद करने का फैसला किया गया.
जियो पॉलिटिकल तनाव भी फैसले की वजह
इंडिगो एयरलाइंस में प्लानिंग और रेवेन्यू मैनेजमेंट के SVP अभिजीत दासगुप्ता के अनुसार, ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री युद्धों के कारण जियो-पॉलिटिकल स्ट्रेस झेल रही है. इसलिए उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कम समय में समझदारी से करने की जरूरत है, ताकि रणनीतिक लक्ष्य पूरे किए जा सकें. एयरलाइंस मिड और लॉन्ग-हॉल मार्केट में अपनी वैश्विक मौजूदगी बढ़ाना चाहती है. इसलिए एयरलाइंस वाइड बॉडी ऑपरेशन बंद करके प्रभावित होने ग्राहकों को दूसरी फ्लाइट या रिफंड की सुविधाएं देगी, ताकि उन्हें परेशानी न हो और कंपनी की इमेज बनी रहे.
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 hr ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
4 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
4 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
7 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
7 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
8 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
8 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
8 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
9 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines