आर्मी ऑफिसर ने प्रेमिका को दी खौफनाक मौत, डांस बार से शुरू हुई थी 'प्रेम' की खौफनाक 'कहानी'
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Army Officer Kill Her Lover by Hummer: उत्तराखंड के एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां देहरादून में तैनात 42 वर्षीय अफसर को सिलीगुड़ी की एक 25 वर्षीय महिला की हथौड़े से सिर कुचलकर हत्या करने और फिर शव को सड़क किनारे फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने कहा कि आरोपी शादीशुदा है और उनका दो साल का बच्चा है। आरोपी की पहचान सैन्य अधिकारी रामेंदु उपाध्याय के रूप में हुई है। वह कथित तौर पर पश्चिम बंगाल में अपनी पोस्टिंग के दौरान उस महिला के संपर्क में आए थे। बताया गया है कि महिला एक डांस बार में काम करती थी।
देहरादून के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि 2020 में डांस बार में महिला से मिलने के बाद सैन्य अधिकारी उसके साथ अवैध संबंध में शामिल हो गए। इसके बाद दोनों लोग सिलीगुड़ी में एक साथ रहने लगे। इसके बाद सैन्य अधिकारी की वहां से पोस्टिंग हो गई। जुलाई में अधिकारी देहरादून आ गए, लेकिन दोनों ने अपना रिश्ता जारी रखा। जांच में सामने आया है कि अधिकारी ने एक बार उसे देहरादून बुलाया था, जिसके बाद अधिकारी की पत्नी को मामले के बारे में पता चल गया।
सैन्य अधिकारी ने शहर के क्लेमेंट टाउन इलाके में महिला के लिए एक किराए के कमरे की व्यवस्था की। जहां पर दोनों लोग अक्सर मिलते थे। इसके बाद महिला उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि आरोपी की पत्नी भी महिला से मिली। इस दौरान दोनों में बहस हुई।
एसएसपी ने बताया कि झगड़े के बाद सैन्य अधिकारी ने महिला से छुटकारा पाने का फैसला किया। योजना के अनुसार, वह उसे शनिवार रात शहर के बार में ले गया। बाद में वे देहरादून के आसपास एक लंबी ड्राइव पर गए और थानो जंगल से गुजरे, जहां उसने हथौड़े से महिला का सिर कुचल दिया। इसके बाद शव को सड़क के किनारे फेंक दिया।
हत्या के बाद आरोपी गाड़ी खड़ी करके घर चला गया। कुछ स्थानीय निवासियों को अगले दिन महिला का शव दिखा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके बाद सैन्य अधिकारी की पहचान की गई। सोमवार को देहरादून पुलिस अधिकारी को पूछताछ के लिए बुलाया। जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: