बेंगलुरु में लैंडिंग से पहले रनवे से टकराया इंडिगो विमान, दूसरे प्रयास में बची यात्रियों की जान

गुवाहाटी से बेंगलुरु आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6542 लैंडिंग के दौरान रनवे पर टेल स्ट्राइक का शिकार हो गई. पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए पहली लैंडिंग रद्द कर विमान को दोबारा हवा में उठाया और दूसरे चक्कर में सुरक्षित उतारा. विमान में सवार सभी यात्री व क्रू सुरक्षित हैं, जबकि मामले की गंभीरता को देखते हुए DGCA ने जांच के आदेश दिए हैं.

indigo (4)
विज्ञापन

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया. गुवाहाटी से बेंगलुरु आ रहा इंडिगो एयरलाइंस का एयरबस A321 विमान लैंडिंग की कोशिश के दौरान ‘टेल स्ट्राइक’ (विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराना) का शिकार हो गया. गनीमत रही कि पायलट ने तुरंत फैसला लेते हुए लैंडिंग रोक दी और दूसरे प्रयास में विमान को सुरक्षित रनवे पर उतार लिया.
जानकारी के अनुसार, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 6542 जब बेंगलुरु में रनवे के बेहद करीब थी, तब प्रतिकूल हवाओं के बीच पायलट को लैंडिंग रद्द करनी पड़ी. विमानन भाषा में इसे ‘गो-अराउंड’ कहा जाता है. इसी दौरान विमान का पिछला हिस्सा जमीन (रनवे) से छू गया. हालांकि, पायलटों ने संतुलन बनाए रखा और विमान को दोबारा ऊपर ले जाकर चक्कर लगाया. इसके बाद दूसरे प्रयास में विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.

यह भी पढ़ें : IndiGo एयरलाइंस पर मंडराया ‘महासंकट’, कंपनी 25 अक्‍टूबर से बंद करेगी ये बड़ा ऑपरेशन, जानें क्यों लिया फैसला?

Advertisment

सभी यात्री सुरक्षित, DGCA ने दिए जांच के आदेश

इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि तेज हवाओं के चलते लैंडिंग के समय ‘असामान्य रनवे संपर्क’ हुआ था. विमान में सवार सभी मुसाफिर और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें सामान्य रूप से विमान से नीचे उतार लिया गया. मामले की सूचना तुरंत विमानन से जुड़े सभी संबंधित नियामक अधिकारियों को दे दी गई है.

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस घटना को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है. घटना के तुरंत बाद मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत विमान को रोककर तकनीकी जांच के लिए भेज दिया गया है. एयरलाइन के इंजीनियर्स विमान के मेंटेनेंस और तकनीकी पहलुओं की गहन जांच कर रहे हैं. आवश्यक तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद ही इसे दोबारा संचालन में लाया जाएगा. डीजीसीए ने हाल के दिनों में सामने आई टेल स्ट्राइक की घटनाओं को लेकर इंडिगो से बात की है, जिसके बाद एयरलाइन ने ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए पायलटों की ट्रेनिंग और सख्त करने की बात कही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ