यात्रीगण ध्यान दें: क्या बदल गया तत्काल टिकट बुकिंग का समय? देखें IRCTC का लेटेस्ट अपडेट

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव को लेकर कई खबरें सामने आईं। इसमें कहा गया कि यह बदलाव यात्रियों के लिए तेज और सेफ टिकट बुकिंग के लिए किया गया है। हालांकि, इस पर IRCTC ने अपडेट दिया है, जिसमें इस तरह के दावों की सच्चाई के बारे में बताया गया।

Indian Railways Tatkal Ticket Booking
विज्ञापन

भारत में लोग सबसे ज्यादा सफर ट्रेन से करते हैं, ऐसे में रेलवे अक्सर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बदलाव करता है। पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर रेलवे से जुड़ा एक दावा शेयर किया जा रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकट बुक करने का समय बदल दिया गया है। सवाल यह उठता है कि क्या सच में AC और नॉन AC दोनों ट्रेनों के लिए तत्काल टिकट बुक करने का समय बदला है? क्या IRCTC ने सच में ऐसा कोई ऐलान किया है? अगर आप भी इस दावे की सच्चाई जानना चाहते हैं, तो रेलवे ने इसकी सच्चाई बताते हुए बयान जारी किया है।

क्या है वायरल दावा?

सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि तत्काल टिकटों के समय में बदलाव किया गया है। इसमें कहा गया है, तत्काल ई-टिकट यात्रा की तारीख को छोड़कर, चुनिंदा ट्रेनों के लिए एक दिन पहले बुक किया जा सकता है। पोस्ट में कहा गया कि 15 अप्रैल 2025 से रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग प्रीमियम तत्काल टिकट का समय अलग-अलग किया जा रहा है। आपको बता दें कि AC क्लास (2A/3A/CC/EC/3E) के लिए सुबह 10:00 बजे से और नॉन-एसी क्लास (SL/FC/2S) के लिए सुबह 11:00 बजे से टिकट बुक किया जा सकता है। वहीं, फर्स्ट एसी में तत्काल की सुविधा नहीं मिलती है।

Advertisment

रेलवे ने बताई सच्चाई

इस वायरल पोस्ट को लेकर यात्रियों के मन में कई सवाल उठे, जिसके बाद रेलवे ने इसको लेकर बयान जारी किया। IRCTC ने कहा कि ‘तत्काल टिकट बुकिंग के समय में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। आगे कहा गया कि सोशल मीडिया चैनलों पर कुछ पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं, जिनमें तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकटों के लिए अलग-अलग समय के बारे में कहा जा रहा है। IRCTC ने ये भी साफ कर दिया कि एजेंटों के लिए बुकिंग के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ