दिल्ली में आज जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के चलते राजधानी तक आने-जाने वाली 70 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है, लेकिन रेलवे ने राहत देते हुए यात्रियों को टिकटों का पूरा रिफंड देने का आदेश दिया है. वहीं रिफंड के लिए ई-टिकट पर भी कोई TDE दाखिल सबमिट कराने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी, बल्कि सीधे अप्लाई करके डिटेल बताकर टिकट का रिफंड हासिल किया जा सकेगा.
रिफंड के लिए नहीं देना पड़ेगा TDR
उत्तर मध्य रेलवे जोन के PRO डॉ. अमित मालवीय के अनुसार, दिल्ली में आज जंतर-मंतर पर CJP का विरोध प्रदर्शन होना है, जिसके चलते भारी ट्रैफिक जाम रह सकता है और यात्रियों की सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है. इसलिए ट्रेनें रद्द करने का फैसला किया गया है. लेकिन रेलवे प्रशासन यात्रियों को पूरा रिफंड देगा और ऑनलाइन ई-टिकट के लिए TDR भी नहीं देना होगा. पूरा रिफंड 3 से 5 दिन में बैंक खाते में आ जाएगा. आरक्षण खिड़की से खरीदे गए टिकटों का भी रिफंड मिलेगा.
प्रयागराज एक्सप्रेस और राजधानी रद्द
बता दें कि उत्तर-मध्य रेलवे जोन से प्रयागराज एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस समेत 70 से ज्यादा ट्रेनें रद की हैं. उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल से आने वाली लखनऊ मेल, AC एक्सप्रेस और तेजस सहित 6 ट्रेनें और पूर्वोत्तर रेलवे जोन की 7 ट्रेनें रद्द की गई हैं. नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है. मुंबई से आने वाली 2 ट्रेनों का समय बदला दिया गया है, लेकिन अचानक हुई इस फेरबदली से लाखों यात्रियों को सफर करने में परेशानी उठानी पड़ी है.
दिल्ली स्टेशन से रद्द हुई ट्रेन की लिस्ट
1. ट्रेन नंबर 22221 मुंबई CSMT-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस
2. ट्रेन नंबर 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (गया के रास्ते)
3. ट्रेन नंबर 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
4. ट्रेन नंबर 12309 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस
5. ट्रेन नंबर 12877 रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस
6. ट्रेन नंबर 12275 प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस
7. ट्रेन नंबर 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस से नई दिल्ली
8. ट्रेन नंबर 12451 श्रमशक्ति एक्सप्रेस कानपुर से नई दिल्ली
9. ट्रेन नंबर 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली
10. ट्रेन नंबर 22361 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस
11. ट्रेन नंबर 20801 मगध एक्सप्रेस इस्लामपुर से नई दिल्ली (पटना होकर)
12. ट्रेन नंबर 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस बनारस से नई दिल्ली
13. ट्रेन नंबर 12581 बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
14. ट्रेन नंबर 12447 यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस मानिकपुर जंक्शन से हजरत निजामुद्दीन
15. ट्रेन नंबर 12189 महाकौशल एक्सप्रेस जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन
16. ट्रेन नंबर 22181 गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन
17. ट्रेन नंबर 12121 मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन
18. ट्रेन नंबर 14211 इंटरसिटी एक्सप्रेस आगरा कैंट से नई दिल्ली
19. ट्रेन नंबर 15303 कासगंज–नई दिल्ली ट्रेन कासगंज से नई दिल्ली
20. ट्रेन नंबर 82501 लखनऊ जंक्शन-नई दिल्ली ट्रेन
21. ट्रेन नंबर 15308 सिरसा-तिलक ब्रिज ट्रेन
22. ट्रेन नंबर 14738-14737 तिलक ब्रिज भिवानी
23. ट्रेन नंबर 14728 तिलक ब्रिज- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस
24. ट्रेन नंबर 12056 देहरादून–नई दिल्ली ट्रेन जन शताब्दी एक्सप्रेस
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
5 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
5 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
5 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
7 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
10 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
10 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
13 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
13 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
14 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines