Cockroach in Vande Bharat Train Food: आजकल लोग फूड हाइजीन का काफी ख्याल रखते हैं। जरूरी भी है, क्योंकि जरा-सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे में लोग आजकल बाहर खाना खाने से बचते हैं और घर का खाना साथ ले जाना बेहतर समझते हैं, क्योंकि आए दिन बाहर फूड स्टॉल और रेस्टोरेंट-ढाबों में मिलने वाले खाने को लेकर शिकायतें मिलने लगी हैं। कभा खाना गंदा होता हो तो कभी खाने में कीडे़ निकलते हैं।
ऐसा ही अब भारतीय रेलवे की लग्जरी ट्रेनों में भी होने लगा है। जी हां, बात वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की हो रही है, जिसके खाने में एक बार फिर कीड़ा निकला है। पैसेंजर ने शिकायत दर्ज कराई तो IRCTC ने केटरिंग सर्विस को जुर्माना ठोका। बता दें कि नवंबर महीने में भी वंदे भारत ट्रेन के खाने में कीड़ा मिला था और तब भी जुर्माना लगाया गया था।
यह भी पढ़ें:हे भगवान! नौकरी से इतनी नफरत…जानें गुजरात के शख्स ने क्यों काटीं अपने ही हाथ की 4 उंगलियां?
सब्जी के अंदर रेंगता मिला कीड़ा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वाराणसी से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत (22415) एक्सप्रेस ट्रेन में विकास कुमार सफर कर रहा था। उसे ट्रेन की कैटरिंग सर्विस ने खाना परोसा तो सब्जी में उसे कीड़ा मिला। उसने दूसरे पैसेंजरों को भी वह कीड़े वाली सब्जी दिखाई। इसके चलते पैसेंजरों ने खूब बवाल काटा। TTE और ट्रेन स्टाफ ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना।
उसने मामले की शिकायत IRCTC की शिकायत परिवाद पुस्तिका में दर्ज कराई। विकास ने बताया कि फतेहपुर के पास की घटना है। ट्रेन में कैटरिंग सर्विस दिल्ली की RK एसोसिएट्स द्वारा की दी जाती है, इसलिए उसने कंपनी के खिलाफ शिकायत दी है। वहीं IRCTC की ओर से शिकायत को गंभीरता से लिया गया और कैटरिंग सर्विस का पक्ष जानने के बाद जुर्माना लगाने की बात कही।
यह भी पढ़ें:OpenAI और ChatGPT पर सवाल उठाने वाले सुचिर बालाजी कौन? जिनकी अमेरिका में मौत
पहले भी मिल चुके खाने में कीड़े
बता दें कि इससे पहले सितंबर महीने में भी वंदे भारत ट्रेन के नाश्ते में कीड़ा मिला था। यात्री ने नाश्ते में आमलेट मांगा था और जब उसने आमलेट खाना शुरू किया तो उसमें काकरोच नजर आया था। आगरा हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत ट्रेन, शिरडी टू मुंबई वंदे भारत ट्रेन और तिरुनेलवेली से चेन्नई के बीच दौड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन में भी कीड़े-कॉकरोच मिल चुके हैं। सभी मामलों में इंडियन रेलवे कैंटरिंग टूरिज्म (IRCTC) कैटरिंग सर्विस पर जुर्माना लगा चुकी है।
यह भी पढ़ें:5 मिनट में 7 लोगों की मौत, एक चूक से आग की लपटों से घिरा अस्पताल, पढ़ें तमिलनाडु में हादसे की इनसाइड स्टोरी
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
1 hr ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
2 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
3 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
6 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
6 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
7 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
7 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
8 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
8 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines