भारतीय रेलवे ने ट्रेनों पर होने वाली पत्थरबाजी, सामान व केबल चोरी और पटरियों पर अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए हाई-टेक तरीका निकाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) अब रेलवे ट्रैक, संवेदनशील यार्ड और स्टेशनों की निगरानी के लिए आसमान से ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है. इस पहल से न केवल अपराधों पर रोक लग रही है, बल्कि स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन में भी बड़ा सुधार देखने को मिल रहा है. ड्रोन की एक टीम 8 से 10 किलोमीटर तक के दायरे की लाइव निगरानी कर सकती है. ईस्ट कोस्ट रेलवे अपनी इस सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए मार्च 2027 तक ड्रोनों की संख्या 11 से बढ़ाकर 22 करने जा रहा है.
यह भी पढ़ें : चलती ट्रेन में चेन पुलिंग की अनुमति कब होती है? रेलवे का यह नियम आपको पता होना चाहिए
रेल मंत्रालय के निर्देशों के तहत ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) ने अपने 284 स्टेशनों, 2,708 रूट किलोमीटर और 6,072 ट्रैक किलोमीटर के दायरे में 11 अत्याधुनिक ड्रोन तैनात किए हैं. इस सुरक्षा प्रणाली को ‘ड्रॉवक आई – ऑब्जर्वेशन, डिटेक्शन, प्रिवेंशन’ नाम दिया गया है. इन ड्रोनों को उड़ाने के लिए डीजीसीए (DGCA) से प्रमाणित 160 पायलटों की टीम तैयार की गई है. फिलहाल संबलपुर में 6, खुर्दा रोड में 4 और रायगड़ा डिवीजन में 1 ड्रोन तैनात है.
2026 में भरीं 3 हजार से ज्यादा उड़ानें
1 जनवरी से 15 सितंबर 2026 के बीच आरपीएफ ने तीनों डिवीजनों में कुल 3,033 ड्रोन उड़ानें संचालित की हैं. इनमें से 1,265 अभियान अति-संवेदनशील (RED कोड) श्रेणी के थे, जिनका मुख्य उद्देश्य तोड़फोड़, पटरियों पर पत्थरबाजी, केबल चोरी और आगजनी की घटनाओं को समय रहते रोकना था.
नाइट विजन और थर्मल कैमरों से लैस
जंगलों, सुरंगों, पहाड़ों और कोरापुट-रायगड़ा-किरंदुल जैसे सुनसान रेल मार्गों पर निगरानी के लिए इन ड्रोनों में नाइट विजन और थर्मल कैमरे लगाए गए हैं. ये रात के अंधेरे में भी संदिग्ध गतिविधियों को पकड़ लेते हैं. पुरी रथ यात्रा 2026 के दौरान भीड़ नियंत्रण और ‘मेरी सहेली’ अभियान के तहत महिला यात्रियों की सुरक्षा में भी इन ड्रोनों ने बेहतरीन भूमिका निभाई है.
यह भी पढ़ें : ट्रेनों से जुड़े 8 बड़े बदलाव, इस साल रेलवे लॉन्च करेगा 12 वंदे भारत स्लीपर और पहली हाइड्रोजन रेल
संबंधित खबरें
'हिरासत और गिरफ्तारी में अंतर नहीं कर सकते', सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
22 mins agoक्या सुप्रिया सुले केंद्रीय मंत्री बनेंगी? कैबिनेट विस्तार पर बड़ा अपडेट
51 mins ago'चुनाव हारने के बाद BJP ने बदले नियम', राहुल गांधी ने बोला तीखा हमला
1 hr agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
1 hr ago'गलत नंबर मिला दिया, संसद जाइए', SC-ST की आरक्षित सीटों पर SC का बड़ा फैसला
2 hrs agoMeta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
4 hrs agoLIVE: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बुलाई NDA के नेताओं की बड़ी बैठक
4 hrs agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
5 hrs agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
13 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines