Northern Railways Diwali Chhath Special Trains: भारतीय रेलवे दिवाली और छठ पूजा स्पेशल करीब 7 हजार से ज्यादा ट्रेनें दौड़ाएगा। इनमें से 3000 से ज्यादा ट्रेनें उत्तर भारत दौड़ाएगा। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक अक्टूबर से त्योहार स्पेशल ट्रेनें दौड़ रही हैं, जो 30 नवंबर तक दौड़ेंगी।
26 अक्टूबर 2024 से 7 नवंबर 2024 तक दिवाली पर्व के लिए स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी। इसके बाद छठ स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी। फेस्टविल स्पेशल ट्रेनें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम के लिए दौड़ेंगी। दिल्ली/नई दिल्ली/आनंद विहार टर्मिनल से उपरोक्त पांचों राज्यों के अलावा श्री वैष्णो देवी कटरा के लिए भी स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी।
यह भी पढ़ें:645 टन वजन, उम्र 100 साल, लंबाई 60 मीटर…गुजरात के वडोदरा में बुलेट ट्रेन के लिए स्टील ब्रिज तैयार
बर्थ और कोच की संख्या बढ़ाई जाएगी
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा के अनुसार, दिल्ली से हर रोज 65 एक्स्ट्रा ट्रेनों दौड़ेंगी। इनमें करीब सवा लाख एक्स्ट्रा बर्थ होंगे। रेगुलर ट्रेनें 123 स्पेशल ट्रिप लगाएंगी। 26 अक्टूबर से 7 नवंबर तक दौड़ने वाली ट्रेनों में 49 एक्स्ट्रा कोच भी होंगे।
पूरे 2 महीने दौड़ने वाली स्पेशल और एक्स्ट्रा ट्रेनों में कुल 170434 एक्सट्रा बर्थ लगेंगे। इन ट्रेनों में 50 हजार से ज्यादा लोग सफर कर सकेंगे। 1 अक्तूबर 2024 से 30 नवंबर 2024 तक ट्रेनें 3144 फेरे लगांएगी। 26 अक्तूबर 2024 से 7 नवंबर 2024 तक दौड़ने वाली ट्रेनें 195 फेरे लगाएंगी।
यह भी पढ़ें:Cyclone Dana का हिंदी में अर्थ क्या? किसने रखा तूफान का यह नाम और क्यों, जानें सब कुछ
भीड़ प्रबंधन के लिए किए गए विशेष इंतजाम
दिवाली और छठ पूजा के दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के बारे में बात करते हुए वर्मा ने कहा कि कुछ अहम बदलाव किए गए हैं जैसे उदाहरण के लिए, उन्होंने कहा कि 12566 बिहार संपर्क क्रांति, 12394 संपूर्ण क्रांति, 12554 वैशाली और 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस जैसी लोकप्रिय पूर्व की ओर जाने वाली ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर 16 से संचालित की जाएंगी।
दूसरी ओर प्लेटफॉर्म पर पहली बार एक खास सुविधा मिलेगी। अनरिजर्वड पैसेंजर्स के लिए लाइन में लगने के लिए अलग से एंट्री गेट होगा। मिनी कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। पंडालों, वेटिंग रूम, इन्क्वायरी काउंटर, मोबाइल टॉयलेट, खाने पीने के स्टॉल, मेडिकल सर्विस समेत कई फैसलिटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।
यह भी पढ़ें:3 अंकों का नंबर, रोज 3 लाख फोन कॉल…इस टेक्नोलॉजी से Indian Railway ने किया क्रांतिकारी बदलाव
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 hr ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
2 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
2 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
3 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
3 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
4 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
5 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
6 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines